मुंबई, 17 सितंबर (वार्ता) अभिनेत्री रसिका दुग्गल ने कहा है कि 2016-17 के आसपास उनके करियर में ऐसा दौर आया, जब उन्हें लगातार काम मिलने लगा और उनके काम को पहचान मिलने लगी।रसिका दुग्गल ने नेहा धूपिया और अंगद बेदी के शो ‘डबल डेट’ में पति एवं अभिनेता मुकुल चड्ढा के साथ अपने पेशेवर सफर और संघर्षों के बारे में बात की।
उन्होंने बताया कि 2006 में भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान से निकलने के करीब 10 साल बाद उनके काम को व्यापक पहचान मिली। उन्होंने ‘किस्सा’ और ‘क्षय’ जैसी फिल्मों में काम किया, लेकिन उस समय उन्हें अपेक्षित पहचान नहीं मिली थी। रसिका ने कहा कि 2016 के बाद ‘मंटो’, ‘मिर्जापुर’ और ‘दिल्ली क्राइम’ जैसे काम लगातार मिले। इसी दौरान प्रसारण मंचों के बढ़ते प्रभाव से कलाकारों के लिए काम के नए अवसर सामने आए। कार्यक्रम में रसिका दुग्गल और मुकुल चड्ढा ने अपने रिश्ते, शादी और निजी जिंदगी से जुड़े अनुभव भी साझा किए।

