ग्वालियर में थाने में समझौते के बाद भी परेशान कर रहा था आरोपी, युवती ने सुसाइड किया

ग्वालियर। पुरानी छावनी के गंगा मालनपुर में रहने वाली एक युवती पड़ोस में रहने वाले युवक से इतनी परेशान हो गई कि उसने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवती ने पुरानी छावनी थाने में आरोपी युवक के खिलाफ शिकायत की थी, लेकिन पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने की बजाय आरोपी और उसके परिजनों को थाने बुलाकर दबाव डालकर समझौता करा दिया। यह समझौता पत्र अब सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।

अब खुलासा हुआ है कि समझौते से दुखी युवती उसी दिन मानसिक प्रताड़ना के चलते रेलवे ट्रैक पर जाकर आत्महत्या के लिए लेट गई थी, लेकिन उसकी मां समय पर पहुंच गई और उसे बचा लिया। तभी से युवती ने ठान लिया था कि मनीष कुशवाह की प्रताड़ना का अंत वह अपनी जान देकर करेगी। परिजन का आरोप है कि पुलिस ने भरोसा दिलाया था कि युवक उसे परेशान नहीं करेगा। यदि उसी दिन एफआईआर दर्ज हो जाती, तो आज उनकी बेटी जिंदा होती। पता चला है कि युवती की आरोपी मनीष कुशवाह से दो साल से जान-पहचान थी। मनीष उसे ब्लैकमेल कर गलत काम करने के लिए दबाव डालता था, जिसके चलते युवती ने उससे बातचीत बंद कर दी थी। इसके बाद मनीष ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया।

Next Post

ग्वालियर अंचल के सभी प्रमुख डेम ओवरफ्लो, गांवों को किया सतर्क

Fri Jul 18 , 2025
ग्वालियर। ग्वालियर अंचल में भारी बारिश की वजह से ग्वालियर चंबल अंचल के सभी प्रमुख डेम ओवरफ्लो हो रहे हैं। तिघरा डैम के आज 7 गेट खुले। मुरैना चंबल के सभी डेम, शिवपुरी का मणिखेड़ा, मुरैना के पगारा के साथ ही अपर ककेटो, ग्वालियर के हरसी सहित सभी डैम का […]

You May Like