
ग्वालियर। ग्वालियर अंचल में भारी बारिश की वजह से ग्वालियर चंबल अंचल के सभी प्रमुख डेम ओवरफ्लो हो रहे हैं। तिघरा डैम के आज 7 गेट खुले। मुरैना चंबल के सभी डेम, शिवपुरी का मणिखेड़ा, मुरैना के पगारा के साथ ही अपर ककेटो, ग्वालियर के हरसी सहित सभी डैम का वर्तमान में जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर चल रहा है।आसपास के गांव में अलर्ट जारी कर दिया गया है।
