हवाला रकम गायब कांड: सिवनी में सीएसपी पूजा पांडे पर भी गिरी गाज, अब तक 10 पुलिस कर्मी निलंबित

सिवनी। सिवनी जिले में हवाला कारोबार से जब्त की गई करोड़ों की रकम के गायब होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जांच में खुलासा हुआ है कि करीब 3 करोड़ रुपये की जब्त राशि इनकम टैक्स विभाग को सौंपने के बजाय हड़प ली गई। इस गंभीर अनियमितता के आरोप में सिवनी की सीएसपी पूजा पांडे को आज निलंबित किया गया है, जबकि उनके अधीनस्थ 9 पुलिसकर्मियों को तत्काल निलंबित कर पुलिस लाइन में अटैच किया गया है।

सूत्रों के अनुसार, हवाला नेटवर्क पर कार्रवाई के दौरान जब्त की गई रकम में से एक हिस्सा व्यापारियों को लौटा दिया गया, जबकि बाकी राशि अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच बाँटे जाने की बात सामने आई है। मामला उच्च स्तर तक पहुँचने के बाद बची हुई रकम को इनकम टैक्स विभाग को औपचारिक रूप से सौंपा गया।

जबलपुर ज़ोन के आईजी ने प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद सीएसपी पूजा पांडे के निलंबन का प्रस्ताव शासन को भेजा था, जिस पर आज डीजीपी ने स्वीकृति प्रदान की है। इस खुलासे से पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है और मामले की विस्तृत जांच के आदेश दिए गए हैं।

Next Post

हरपालपुर से दिल्ली के लिए अमृत भारत ट्रेन चलाने और तुलसी एक्सप्रेस के फेरे बढ़ाने की मांग

Fri Oct 10 , 2025
हरपालपुर। नई दिल्ली से झांसी ओरछा के रास्ते हरपालपुर होते हुए मानिकपुर तक नई स्लीपर ट्रेन चलाये जाने की मांग क्षेत्रवासियों ने उठाई है उल्लेखनीय होगा हरपालपुर रेलवे स्टेशन से प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में व्यावसायिक कार्य और उच्च अध्ययन के लिए छात्र, व इलाज कराने मरीज, काम की तलाश […]

You May Like

मनोरंजन