रेलवे मंडल के सांसदों की बैठक में शामिल हुए ग्वालियर सांसद भारत सिंह; ग्वालियर-चंबल अंचल के रेल विकास हेतु सौंपे कई अहम सुझाव

ग्वालियर। रेलवे मंडल परिक्षेत्र के सांसदगणों की उच्चस्तरीय बैठक में ग्वालियर लोकसभा क्षेत्र के सांसद भारत सिंह कुशवाह सम्मिलित हुए। बैठक में रेल प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में सांसद कुशवाह ने ग्वालियर संसदीय क्षेत्र की जनता के हित में रेलवे की बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और नए रेल रूटों की मंजूरी को लेकर कई महत्वपूर्ण सुझाव व मांगें प्रमुखता से रखीं।
बैठक में विकासपरक विजन प्रस्तुत करते हुए सांसद भारत सिंह कुशवाह ने विभिन्न बिंदुओं पर रेलवे का ध्यान आकर्षित किया।
झांसी से सवाई माधोपुर नई रेल लाइन को जल्द मिले स्वीकृति: सांसद कुशवाह ने बताया कि झांसी जंक्शन से करैरा, शिवपुरी, पोहरी होते हुए सवाई माधोपुर तक नई रेल लाइन का सर्वे कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण हो चुका है। चूंकि यह संपूर्ण क्षेत्र धार्मिक, ऐतिहासिक और प्राकृतिक पर्यटन की दृष्टि से एक बेहद महत्वपूर्ण सर्किट (जैसे रणथंभौर, कूनो नेशनल पार्क, शिवपुरी नेशनल पार्क आदि) है, अतः इस नई रेल लाइन को जल्द से जल्द स्वीकृति प्रदान की जाए। इस रूट के शुरू होने से राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश, तीनों राज्यों की जनता सीधे लाभान्वित होगी।
मोहना रेलवे स्टेशन का हो अपग्रेडेशन: ग्वालियर संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मोहना रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का विस्तार करने, स्टेशनों पर शेड, पेयजल और आधुनिक फुटओवर ब्रिज जैसी आवश्यक व्यवस्थाएं जुटाकर इसका अपग्रेडेशन करने की मांग रखी।
पनिहार-बरई के मध्य ओवरब्रिज का निर्माण: पनिहार और बरई के बीच ओवरब्रिज का तकनीकी सर्वे कराकर निर्माण कार्य शुरू करने का सुझाव दिया।
क्षेत्रीय स्टेशनों को झांसी मंडल में किया जाए शिफ्ट: प्रशासनिक सुगमता और यात्रियों की सहूलियत को बढ़ाने के उद्देश्य से मोहना, पणिहार और शिवपुरी रेलवे स्टेशनों को वर्तमान प्रशासनिक परिक्षेत्र से हटाकर झांसी रेल मंडल में स्थानांतरित किया जाए।
बैठक के दौरान सांसद भारत सिंह कुशवाह ने स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के संकल्प के तहत रेलवे का आधुनिकीकरण तेजी से हो रहा है और इसी कड़ी में ग्वालियर-चंबल अंचल को भी रेल सेवाओं का उत्तम लाभ मिलना चाहिए। बैठक में उपस्थित वरिष्ठ रेलवे अधिकारियों ने सांसद कुशवाह द्वारा दिए गए सभी सुझावों को गंभीरता से लेते हुए उन पर सकारात्मक व समयबद्ध कार्रवाई करने का भरोसा दिया।

Next Post

दिवाली से ठीक पहले अमूल ने दिया महंगाई का झटका, घी 40 रुपये और मक्खन 30 रुपये प्रति किलो हुआ महंगा

Thu Nov 5 , 2026
नई दिल्ली,  दीपावली और त्योहारी सीजन की तैयारियों के बीच आम उपभोक्ताओं की जेब पर बड़ा बोझ पड़ा है। देश की प्रमुख डेयरी ब्रांड अमूल ने घी और मक्खन की कीमतों में तत्काल प्रभाव से बढ़ोतरी की घोषणा की है। नए संशोधन के बाद अमूल ने घी के दाम में […]

You May Like