त्रिपुरा ने सौराष्ट्र को 133 रनों से हराया

अगरतला, 05 नवंबर (वार्ता) संदीप सरकार (चार विकेट) और अभिजीत सरकार (तीन विकेट) के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत त्रिपुरा ने रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप बी मुकाबले के चौथे दिन गुरुवार को सौराष्ट्र को 133 रनों से शिकस्त दी। त्रिपुरा के श्रीदम पॉल को उनकी 86 और 50 रनों की पारी के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का पुरस्कार मिला। आज यहां सौराष्ट्र ने सात विकेट पर 131 रनों से आगे खेलना शुरु किया। सुबह के सत्र में सेंतु सरकार (46) के रूप में त्रिपुरा का आठवां विकेट गिरा। इसके बाद बिक्रमजीत देबनाथ 24 रन बनाकर पवेलियन लौट गये। 65वें ओवर की चौथी गेंद पर चेतन साकरिया ने संदीप सरकार आठ रन को आउट कर त्रिपुरा की दूसरी पारी का 191 रन के स्कोर पर अंत कर दिया। इसी के साथ सौराष्ट्र को जीत के लिए 342 रनों का लक्ष्य मिला।

सौराष्ट्र की ओर से चेतन साकरिया , पार्थ भट और युवराजसिंह डोडिया ने तीन-तीन विकेट लिये। समर ने एक बल्लेबाज को आउट किया। 342 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सौराष्ट्र की पूरी टीम त्रिपुरा के गेंदबाजी आक्रमण के आगे 77.3 ओवरों में 208 रन पर सिमट गई। अर्पित वसावड़ा ने सौराष्ट्र के लिए सार्वाधिक 89 रनों की पारी खेली। पार्थ भट ने (26), हेतविक कोटक ने (31) और कप्तान हार्विक देसाई (19) रनों का योगदान दिया। त्रिपुरा की ओर से संदीप सरकार ने चार विकेट लिये। अभिजीत सरकार को तीन विकेट मिले। मणिशंकर मूरासिंह और परवेज़ सुल्तान ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

.....

Next Post

हिजीकाता ने जोकोविच को हराकर उनकी एटीपी फाइनल्स की उम्मीदों को तोड़ा

Thu Nov 5 , 2026
पेरिस, 05 नवंबर (वार्ता) रिंकी हिजीकाता ने बुधवार को ‘रोलेक्स पेरिस मास्टर्स’ में अपने करियर के सबसे बेहतरीन सीजन में एक और शानदार अध्याय जोड़ा। उन्होंने सात बार के चैंपियन नोवाक जोकोविच को 2-6, 6-3, 6-3 से हराकर टूर्नामेंट के तीसरे राउंड में प्रवेश किया। जोकोविच के कड़े संघर्ष का […]

You May Like