सामान जब्ती के बाद आयोजकों ने 30 लाख ओर जमा कराए

इंदौर: शहर में नगर निगम की सख्ती और सामान जब्ती की कार्रवाई के बाद 30 लाख रुपए आयोजकों ने ओर जमा किया है. नगर निगम ने कल शो खत्म होने के बाद आज सुबह 3 तीन ट्रक समान जप्त कर लिया था. उक्त मामले की खास बात यह है निगम ने आयोजकों को ऑनलाइन टिकट बिक्री का डाटा देने का दो दिन का समय दिया है. इसी शर्त पर जब्त सामान छोड़ा है.
शहर में कल रात पंजाबी सिंगर करण औजला के शो हुआ था. सिंगर ओजला के शो के 3299 से लेकर 6.49 लाख रुपए तक ऑनलाइन टिकट बिक्री होना बताया गया है. शो आयोजकों ने नगद निगम के 10 प्रतिशत मनोरंजन टैक्स जमा करने में बहुत आनाकानी की.

नगर निगम ने आयोजन के अनुमति पद रोक लगाते हुए मौके पर काम रूकवा दिया था. फिर आयोजकों से कल शाम 27 लाख रुपए मनोरंजन कर के वसूले थे और शो होने दिया. आज सुबह नगर निगम ने फिर सख्ती दिखाते हुए दोबारा मौके पर धावा बोला और तीन ट्रक सामान जब्त करने की कारवाई की गई. निगम परिसर में ट्रक खड़े करवा लिए. बताया जा रहा है कि निगम को मिली राशि अपेक्षा से कम थी और मामला बड़ा होने के चलते अधिकारियों ने दोबारा जांच और कार्रवाई का फैसला लिया. इसी के तहत जोन 10 की टीम ने झोनल अधिकारी मिश्रा, सीएसआई और रिमूवल टीम ने कार्रवाई की. उक्त कार्रवाई से आयोजकों में हड़कंप मच गया.

नियमों से समझौता नहीं
सूत्रों के अनुसार आयोजक निगम की कार्रवाई के बाद असमंजस में पड़ गए. अंदरखाने यह चर्चा भी है कि आयोजकों ने प्रभावशाली लोगों से भी संपर्क किया, लेकिन उनकी कोशिश भी काम नहीं आई. इसके बाद आज शाम को आयोजकों से निगम के खाते में 30 लाख रुपए ओर जमा कराए. उसके बाद तीनों ट्रक छोड़ने की कारवाई की गई. नगर निगम की सख्ती से इवेंट आयोजकों में साफ संदेश चला गया है कि नियमों से समझौता नहीं, चाहे आयोजन कितना भी बड़ा क्यों नहीं हो.

57 लाख रुपए मनोरंजन राशि वसूल की
नगर निगम के अपर आयुक्त आकाश सिंह ने बताया कि शो आयोजकों से 30 लाख रुपए ओर जमा कराए गए है. नगर निगम ने अभी तक 57.70 लाख की राशि मनोरंजन टैक्स की वसूल की है. जब्त ट्रक इस शर्त पर छोड़े है कि आयोजक दो दिन में निगम को ऑनलाइन टिकट बिक्री का डाटा देंगे. उसके बाद आगे ओर कार्रवाई की जाएगी.

Next Post

बाबिल खान के ईद गिफ्ट का तब्बू से है खास कनेक्शन

Mon Mar 23 , 2026
मुंबई, (वार्ता) अभिनेता बाबिल खान ने ईद के मौके पर अपने फैंस के साथ एक बेहद खास और दिल छू लेने वाला पल साझा किया, जब उन्होंने सोशल मीडिया पर तब्बू से मिले एक स्पेशल गिफ्ट की झलक दिखाई। बाबिल सोशल मीडिया पर तब्बू द्वारा गिफ्ट किए गए कुर्ते में […]

You May Like