चितरंगी महाविद्यालय में औचक निरीक्षण समय पर मिले अधिकारी-प्राध्यापक, व्यवस्थाओं पर जताया संतोष प्राचार्य के नेतृत्व और कार्यशैली की सराहना भारतीय ज्ञान परंपरा को बढ़ावा देने पर जोर


सिंगरौली, 11 सितम्बर। शासकीय जगन्नाथ सिंह स्मृति महाविद्यालय चितरंगी में शुक्रवार को वरिष्ठ अधिकारियों के औचक निरीक्षण से महाविद्यालय की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं की स्थिति सामने आई।
रीवा एवं शहडोल संभाग के क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालक डॉ. महेंद्र मणि द्विवेदी तथा विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी डॉ. जितेंद्र कुमार पाण्डेय ने महाविद्यालय का औचक निरीक्षण किया। अधिकारियों ने विभिन्न विभागों का सूक्ष्मता से अवलोकन करते हुए शैक्षणिक गतिविधियों, प्रशासनिक व्यवस्थाओं और संस्थान के संचालन की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सभी अधिकारी एवं प्राध्यापक समय पर महाविद्यालय में उपस्थित मिले। इस पर अधिकारियों ने संतोष व्यक्त किया।
निरीक्षण के दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य अभिषेक पाण्डेय के नेतृत्व और संस्था के विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की भी अधिकारियों ने सराहना की। इसके बाद महाविद्यालय परिवार के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अधिकारियों ने संस्था के चहुंमुखी विकास और उच्च शिक्षा की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने पर चर्चा की।
वरिष्ठ अधिकारियों ने पठन-पाठन को आधुनिक एवं वैश्विक मानकों के अनुरूप विकसित करने, विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने तथा महाविद्यालय को अकादमिक क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए आवश्यक प्रयासों पर जोर दिया। उन्होंने भारतीय ज्ञान परंपरा को संरक्षित रखने और उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए निरंतर पहल करने का सुझाव भी दिया।
अधिकारियों के मार्गदर्शन से महाविद्यालय परिवार में उत्साह का संचार हुआ। निरीक्षण एवं समीक्षा बैठक को संस्था में अनुशासन, पारदर्शिता, कर्तव्यनिष्ठा और गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा

.....

Next Post

पुतिन की लग्जरी कार या चलता-फिरता किला? जिनपिंग की कार भी कम नहीं ! क्या है PM मोदी की Car Diplomacy?

Sat Sep 12 , 2026
नई दिल्ली। मोदी और पुतिन एक ही कार में… तस्वीर सामने आते ही चर्चा शुरू हो गई उस कार की, जिसमें बैठे थे दुनिया के दो बड़े नेता। दिल्ली में BRICS समिट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की ये तस्वीर खूब सुर्खियों में है। […]

You May Like