विराट कोहली ने रचा इतिहास

ऑकलैंड, विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक जड़कर इतिहास रच दिया है।वह SENA देशों में उनके खिलाफ सबसे ज्यादा 50+वनडे स्कोर बनाने वाले एशियाई बैटर बन गए हैं।

भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने SENA (साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) में इतिहास रच दिया है। बुधवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑकलैंड में खेले गए पहले वनडे मैच में एक कप्तानी अर्धशतकीय पारी के दम पर कोहली ने श्रीलंका के महान विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार संगकारा और भारत के ‘गॉड ऑफ क्रिकेट’ सचिन तेंदुलकर के कई बड़े कीर्तिमानों को मटियामेट कर दिया। वह अब SENA देशों में और उनके खिलाफ सभी प्रारूपों में रनों के असली ‘किंग’ बन चुके हैं।

कुमार संगकारा को पीछे छोड़ बने नंबर-1 एशियाई
दरअसल, विराट कोहली ने ऑकलैंड में फिफ्टी लगाते ही SENA देशों में वहां की टीमों के खिलाफ सबसे ज्यादा 50 प्लस वनडे स्कोर बनाने का गौरव हासिल कर लिया है। कोहली ने महज 76 पारियों में 31 बार 50 या उससे अधिक का स्कोर बनाया है। उन्होंने श्रीलंका के कुमार संगकारा का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 102 पारियों में 30 बार यह कारनामा किया था।

सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड ध्वस्त
बता दें कि कोहली का बल्ला सिर्फ वनडे में ही नहीं, बल्कि तीनों फॉर्मेट (टेस्ट, वनडे, टी20) को मिलाकर भी SENA देशों के खिलाफ जमकर गरजा है। ऑकलैंड में लगाई गई इस फिफ्टी के साथ ही वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में SENA के खिलाफ सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज बन गए हैं।

कोहली के नाम अब 134 बार 50+ का स्कोर है, जबकि सचिन तेंदुलकर 133 स्कोर्स के साथ दूसरे नंबर पर खिसक गए हैं। वेस्टइंडीज के ब्रायन लारा 100 स्कोर्स के साथ तीसरे पायदान पर हैं।

ODI रन चेज के ‘सुलतान’ बने कोहली
इस मैच के दौरान विराट कोहली ने वनडे क्रिकेट में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने का सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। कोहली के खाते में अब वनडे चेज में 8741 रन हो गए हैं, जबकि सचिन के नाम 8720 रन थे।

हैरानी की बात यह है कि कोहली ने यह मुकाम सिर्फ 66.21 की अविश्वसनीय औसत और 95.03 के तूफानी स्ट्राइक रेट से हासिल किया है। वहीं सचिन तेंदुलकर ने वनडे चेज में 42.33 की औसत और 88.44 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए थे।

SENA में SENA के खिलाफ सबसे ज्यादा 50+ वनडे स्कोर (एशियाई बल्लेबाज)

विराट कोहली (भारत): 31 स्कोर (76 पारियां)

कुमार संगकारा (श्रीलंका): 30 स्कोर (102 पारियां)

महेला जयवर्धने (श्रीलंका): 25 स्कोर (112 पारियां)

राहुल द्रविड़ (भारत): 24 स्कोर

सनथ जयसूर्या (श्रीलंका): 21 स्कोर

रोहित शर्मा (भारत): 20 स्कोर (66 पारियां)

सचिन तेंदुलकर (भारत): 19 स्कोर (93 पारियां)

Next Post

जुए जैसी हरकतें न करें...ईरानी कुद्स फोर्स चीफ की US को धमकी, बोले-होर्मुज के बाद बाब अल-मंडेब में देंगे झटका

Thu Nov 5 , 2026
तेहरान, आईआरजीसी के कुद्स फोर्स कमांडर ब्रिगेडियर जनरल इस्माइल घानी ने अमेरिका को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि रेजिस्टेंस फ्रंट वाशिंगटन को बड़े और रणनीतिक झटके देने में सक्षम है। इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के कुद्स फोर्स कमांडर ब्रिगेडियर जनरल इस्माइल घानी ने अमेरिका को बड़ी चेतावनी दी […]

You May Like