पंजाब किंग्स के खिलाड़ियों ने काली पट्टी बांधकर वृन्दावन नाव हादसे में मारे गये लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की

न्यू चंड़ीगढ़ 11 अप्रैल (वार्ता) पंजाब किंग्स के खिलाड़ियों ने शनिवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में वृन्दावन नाव हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त हुए बांहों पर काली पट्टी बांधकर मैदान में उतरे।

आज यहां मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे मैच के दौरान पंजाब किंग्स के खिलाड़ियों ने वृंदावन नाव हादसे में मारे गये लोगों के प्रति शोक और संवेदना व्यक्त करतके हुए अपनी बांह पर काली पट्टी बांधी।

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को यमुना नदी में पैंटून पुल के पीपे से टकराकर पलटी मोटरबोट के कारण अब तक 11 लोगों की मौत हो गई है। सात श्रद्धालु लापता बताये गये है।

 

Next Post

काशी किंग्स ने बनायी जीत की 'हैट्रिक'

Sat Apr 11 , 2026
लखनऊ, 11 अप्रैल (वार्ता) काशी किंग्स ने ‘यूपी प्रो हैंडबॉल लीग’ में शनिवार को दमदार प्रदर्शन जारी रखते हुए जीत की हैट-ट्रिक लगाते हुए नाकआउट के लिए मजबूत दावेदारी कर दी। काशी किंग्स ने खिलाड़ियों के बेहतरीन खेल की बदौलत गाजियाबाद पैंथर्स को 24-19 से शिकस्त देते हुए तालिका में […]

You May Like