ईरानी सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई जीवित हैं लेकिन शायद ‘घायल’ हैं: डोनाल्ड ट्रम्प

वाशिंगटन, 13 मार्च (वार्ता) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया है कि ईरान के नवनियुक्त सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई जीवित तो हैं, लेकिन अमेरिका-इजरायल गठबंधन के साथ युद्ध के शुरुआती दिनों में वे संभवतः घायल हो गए थे। स्थानीय मीडिया फॉक्स न्यूज को दिए साक्षात्कार में श्री ट्रम्प ने कहा कि वे किसी न किसी रूप में जीवित जरूर हैं, लेकिन उनकी स्थिति ‘जख्मी’ होने की हो सकती है। श्री खामेनेई को पिछले रविवार को उनके पिता अली खामेनेई की मृत्यु के बाद नया सर्वोच्च नेता चुना गया था। श्रीअली खामेनेई युद्ध के शुरुआती हमलों में मारे गए थे।

विशेष बात यह है कि श्री मोजतबा ने अभी तक कोई सार्वजनिक या वीडियो उपस्थिति दर्ज नहीं कराई है। गुरुवार को उनका पहला आधिकारिक संदेश भी एक टीवी एंकर द्वारा पढ़कर सुनाया गया था। अपने संदेश में उन्होंने होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद रखने की कसम खाई और अमेरिकी सैन्य अड्डों की मेजबानी करने वाले पड़ोसी देशों को हमले की चेतावनी दी। यह भीषण संघर्ष 28 फरवरी को शुरू हुआ था, जब अमेरिका और इजरायल ने ईरान के सैन्य और परमाणु ठिकानों पर हमले किए थे। जवाब में ईरान ने भी मिसाइल और ड्रोन से पलटवार किया है। दो हफ्तों से जारी इस युद्ध में अब तक सैकड़ों लोग मारे जा चुके हैं और वैश्विक तेल बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई है।

Next Post

इराक में अमेरिकी ईंधन भरने वाला विमान दुर्घटनाग्रस्त; चालक दल के चार सदस्यों की मौत , दो लापता

Fri Mar 13 , 2026
बगदाद/वाशिंगटन, 13 मार्च (वार्ता) अमेरिकी मध्य कमान ( सेंटकॉम) ने एक आधिकारिक बयान जारी कर पुष्टि की है कि इराक में उनके एक ‘रीफ्यूलिंग एयरक्राफ्ट’ (ईंधन भरने वाला विमान) केसी -135 के दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक दल के चार सदस्यों की मृत्यु हो गई है। इस विमान में चालक दल […]

You May Like