दमोह-नरसिंहगढ़ मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

दमोह। जिले के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत नरसिंहगढ़-दमाेह मार्ग पर रवि-सोम करीब 1 बजे देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। एक बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल बाइक सवार यादव को इलाज के लिए दमोह जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक छोटू उर्फ भरत यादव खडेरी गांव का निवासी बताया जा रहा है। घटना की खबर मिलते ही चौकी प्रभारी रोहित द्विवेदी सहित पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल भिजवाया। प्रधान आरक्षक प्रकाश सहित पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।

Next Post

पटवारी को हर मुद्दे में दिखते हैं धर्मेंद्र प्रधान, जब अध्यक्ष का यह हाल तो संगठन का क्या होगा : डॉ बाजपेयी 

Mon Jun 29 , 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश भाजपा के प्रवक्ता हितेश बाजपेयी ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि लगता है कि जीतू पटवारी का संतुलन गड़बड़ा गया है, जिसकी ओर दिग्विजय सिंह ने भी उज्जैन की प्रेस कॉन्फ्रेंस में इशारा किया […]

You May Like