सफाई न होने से लोकार्पण कार्य रुक जायेंगे  

भोपाल। शहर के वार्ड 1 में गंदगी का अंबार लगा हुआ है, जिससे स्थानीय नागरिक परेशान हैं। वार्ड के अब्बास नगर, नई बस्ती,लेक पर्ल के निवासियों का कहना है कि नगर निगम द्वारा सफाई व्यवस्था में लापरवाही बरती जा रही है, जिसके कारण जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। वार्ड 1 के कई क्षेत्रों में नालियां गंदगी से भरी हुई हैं, जिससे मच्छरों और अन्य कीड़ों का प्रकोप बढ़ गया है। नागरिकों ने नगर निगम से जल्द से जल्द सफाई व्यवस्था में सुधार करने की मांग की है।

बीते 8 महीनों में पार्षद के साथ कई बार जा कर नगर निगम और महापौर कार्यलय में साफ़ सफाई के लिए आवेदन दे चुके है पर अभी तक साफ़ सफाई के लिए कोई कार्रवाई नहीं हुई हर बार बस नगर निगम द्वारा आश्वासन ही मिलता है.

नितिन उपध्याय, रहवासी वार्ड 1

आने वाले दिनों में विकास कार्य के लोकार्पण के लिए अंतिम निरिक्षण किया जिसमे देखा की नगर निगम द्वारा होने वाली सफाई नहीं हुई है वार्ड में कचरा जस का तस पड़ा हुआ है, जिसको देख कर नगर निगम आयुक्त हरेंद्र नारायण को कहकर की फोटो और वीडियो भेजी है पर हर बार की तरह आयुक्त नारायण द्वारा कोई जवाब नहीं आया शहर में जीआईएस हो गया स्वछता सर्वेक्षण होने वाला है पर वार्ड में साफ सफाई नाम के लिए भी नहीं दिख रही।

लक्षमण राजपूत,वार्ड 1 पार्षद

Next Post

भारत में कृषि : महिलाओं की बड़ी भूमिका, शीर्ष कंपनियों में कम हिस्सेदारी

Sat Mar 22 , 2025
कोलकाता, (वार्ता) भारत के कृषि कार्यबल में 64.4 प्रतिशत हिस्सेदारी महिलाओं की है लेकिन शीर्ष कृषि और उससे संबंधित कंपनियों में उनकी मौजूदगी महज छह से 10 प्रतिशत तक सीमित है। भारतीय प्रबंधन संस्थान अहमदाबाद (आईआईएमए) और गोदरेज एग्रोवेट लिमिटेड की “कृषि व्यवसाय में महिलाएं-अवसर और चुनौतियां” विषय से शुक्रवार […]

You May Like