टॉक्सिक’ में नादिया की दुनिया की झलक, कियारा ने साझा की पर्दे के पीछे की तस्वीर

मुंबई, 19 अगस्त (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी आगामी फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ में नादिया के किरदार के साथ एक अलग दुनिया में नजर आएंगी। फिल्म से पर्दे के पीछे की तस्वीर साझा करते हुए कियारा ने बताया कि हर नई फिल्म और किरदार उन्हें कुछ नया सीखने का अवसर देता है। तस्वीर में कियारा एक बड़े पारदर्शी सर्कस उपकरण में पानी के बीच लेटी नजर आ रही हैं। नीली रोशनी से जगमगाते इस उपकरण में वह सफेद ढीली शर्ट और काले स्टॉकिंग्स पहने दिखाई दे रही हैं।

कियारा ने कहा कि फिल्में हमें ऐसी दुनिया में ले जाती हैं, जिन्हें हमने पहले कभी नहीं जाना होता। उन्होंने बताया कि हर नया किरदार, नया सेट और चुनौती उन्हें अपनी क्षमताओं के बारे में कुछ नया सिखाती है। उनके अनुसार, ‘टॉक्सिक’ ने उन्हें अनजान परिस्थितियों के साथ सहज रहना, जिज्ञासु बने रहना और लगातार सीखते रहना सिखाया है। अभिनेत्री ने कहा कि उनके लिए आगे बढ़ने का मतलब उन चीजों के लिए हां कहना है, जो उन्हें थोड़ा डराती हैं और फिर उस सफर का आनंद लेना है।

उन्होंने कहा कि नए कौशल, नए अनुभव और काम के प्रति जुनून उन्हें लगातार सीखते रहने के लिए प्रेरित करता है। कियारा के लिए ‘टॉक्सिक’ सिर्फ एक नए किरदार को निभाने का अनुभव नहीं है, बल्कि खुद को एक विद्यार्थी की तरह बनाए रखते हुए नई चुनौतियों का सामना करने और अपनी सीमाओं से आगे बढ़ने का अवसर भी है। ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ 26 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

.....

Next Post

बेरछा स्कूल हंगामा,7 दिन बाद NSUI पर FIR

Wed Aug 19 , 2026
शाजापुर। बेरछा मंडी स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 12 अगस्त को ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के दौरान हुए हंगामे के मामले में पुलिस ने करीब सात दिन बाद एनएसयूआई कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एफआईआर स्कूल प्राचार्य गिरधारी लाल राजोरिया की शिकायत पर दर्ज की […]

You May Like