बेरछा स्कूल हंगामा,7 दिन बाद NSUI पर FIR

शाजापुर। बेरछा मंडी स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 12 अगस्त को ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के दौरान हुए हंगामे के मामले में पुलिस ने करीब सात दिन बाद एनएसयूआई कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एफआईआर स्कूल प्राचार्य गिरधारी लाल राजोरिया की शिकायत पर दर्ज की गई है।

शिकायत में नारेबाजी, कक्षाओं में प्रवेश, विद्यार्थियों पर कार्यक्रम में शामिल होने का दबाव, मुख्य गेट पर ताला लगाने और स्कूल की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने जैसे आरोप लगाए गए हैं। पुलिस ने बीएनएस की विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज, सोशल मीडिया वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

Next Post

मुख्यमंत्री डॉ. यादव अल्प प्रवास पर पहुंचे रीवा

Wed Aug 19 , 2026
रीवा, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपने निर्धारित अल्प प्रवास के तहत भोपाल से वायुयान द्वारा रीवा एयरपोर्ट पहुंचे. एयरपोर्ट पर जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया. मुख्यमंत्री का विधायक गुढ़ नागेन्द्र सिंह, विधायक सिरमौर दिव्यराज सिंह, विन्ध्य विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष डॉ. पंचूलाल […]

You May Like