शिवशक्ति धाम मंदिर पर मना होली उत्सव

ग्वालियर: मॉडल टाउन वेलफेयर सोसाइटी महिला मंडल ने शिवशक्ति धाम मंदिर पर होली उत्सव का आयोजन किया। इस दौरान भजनों पर महिलाओं ने भक्तिपूर्ण नृत्य किया। इसके बाद सभी महिलाओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। इस अवसर पर श्री परशुराम सर्व ब्राह्मण संघ की राष्ट्रीय महामंत्री मधु भार्गव ने कहा, भारत की सांस्कृतिक परंपरा में होली केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता और मानवीय संबंधों का जीवंत उत्सव है।

होली हमें यह सिखाती है कि जीवन का असली रंग प्रेम और अपनत्व है। बाहरी रंग कुछ समय बाद फीके पड़ जाते हैं, लेकिन दिलों में भरे खेह के रंग स्थायी होते हैं। अंत में सभी महिलाओं ने गिले शिकवे मिटाने के साथ सनातन की रक्षा का संकल्प लिया।इस मौके पर मधु भार्गव के साथ नीलम पांडे, शोभा गुप्ता, प्रियंका पाठक, अर्चना शर्मा, काजल गुप्ता, ज्योति शर्मा, सुनीता पाराशर, शशि दुबे, सुनीता यादव, शालू दांतरे, अंकिता भार्गव आदि मौजूद थीं।

Next Post

महाराजपुरा पुलिस की अवैध शराब के खिलाफ कार्यवाही

Fri Mar 6 , 2026
ग्वालियर:महाराजपुरा (बरेठा चौकी) पुलिस को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि आगरा झांसी हाइवे से गुठीना जाने वाले कच्चे रास्ते पर बनी बाउण्ड्री बॉल के अंदर एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब रखकर विक्रय कर रहा है। उक्त सूचना से बरेठा चौकी प्रभारी सौरभ श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस टीम […]

You May Like