सतना: प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शहीद पद्मधर सिंह शासकीय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सतना के छात्र-छात्राओं ने बुधवार को थाना कोलगवां का भ्रमण किया।
भ्रमण के दौरान छात्र-छात्राओं को पुलिस थाने की कार्यप्रणाली, पुलिस की संरचना एवं विभिन्न शाखाओं के कार्य, एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया, नागरिकों के अधिकार एवं कर्तव्य, महिला एवं बाल सहायता व्यवस्था तथा आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 112 के संबंध में जानकारी दी गई।बताया गया कि इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को पुलिस की कार्यप्रणाली से परिचित कराना, पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाना तथा कानून के प्रति जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना रहा।
