निगाही कोल माइंस में 30 वर्षीय युवक की मौत

सिंगरौली । एनसीएल परियोजना निगाही के कोल माइंस क्षेत्र में बोलेरो वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से गंभीर रूप से घायल 30 वर्षीय युवक की सिंगरौली रिसर्च सेंटर हॉस्पिटल में उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं कोतवाली पुलिस द्वारा मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम धूरीताल ढेकी थाना नवानगर दयाशंकर केवट उम्र 30 वर्ष पिता रमेश केवट 30 सितंबर को निगाही कोल माइंस में ड्यूटी पर गए थे। रात करीब 9 बजे परिजनों को सूचना मिली कि दयाशंकर बोलेरो वाहन क्रमांक एमपी 66 जेडए 6178 से संबंधित कार्य के दौरान दुर्घटना का शिकार हो गए हैं। बताया गया कि बोलेरो कोल माइंस क्षेत्र में पिलर से टकरा गई, जिससे दयाशंकर को गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद वाहन चालक सुनील कुमार यादव घायल दयाशंकर को उपचार के लिए सिंगरौली हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, बैढ़न लेकर पहुंचा। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद दयाशंकर केवट को रात करीब 10:25 बजे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर थाना बैढ़न पुलिस ने आज 1 अक्टूबर को मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Next Post

युवक के मौत के बाद ट्रामा सेंटर में हंगामा

Thu Oct 1 , 2026
सिंगरौली । शासन पुलिस चौकी क्षेत्र के सासन पुल नम्बर 3 के पास बीती रात मोटरसाइकिल सवार एक युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया था, जहां युवक की मौत हो गई। इस घटना के बाद आज सुबह से लेकर दोपहर तक जमकर हंगामा होता रहा। कई दलो के […]

You May Like