रतलाम में लाखों की चोरी में तीन आरोपी गिरफ्तार

रतलाम, 21 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के रतलाम शहर में घर से लाखों रुपये की चोरी के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि शहर के दीनदयाल नगर स्थित एक सूने घर में खिडकी का कांच तोडकर अंजाम दी गई लाखों की चोरी के मामले में पुलिस ने चौबीस घण्टे के भीतर इस मामले घर के नौकर सहित उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में घर का नौकर पवन डोडियार, अनिल और अमृतलाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके कब्जे से दस लाख नगद समेत करीब 65 लाख के जेवरात बरामद कर लिए हैैं।
पुलिस ने बताया कि घर के लोग शादी कार्यक्रम में मैरिज हाल गये हुए थे।

Next Post

19 मोबाइल फोन के साथ 02 कुख्यात लुटेरे गिरफ्तार 

Tue Jan 21 , 2025
आरोपियों से बाइक समेत कुल 7 लाख का माल बरामद भोपाल, 21 जनवरी. अयोध्या नगर पुलिस ने एक नाबालिग समेत 2 कुख्यात बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके पास से लूटे गए कुल 19 मोबाइल फोन जब्त किये हैं. आरोपियों के कब्जे से वारदात में उपयोग की गई एक बाइक भी […]

You May Like