राशिफल-पंचांग: 22 सितंबर 2026

पंचांग 22 सितम्बर 2026:-

रा.मि. 31 संवत् 2083 भाद्रपद शुक्ल एकादशी भौमवासरे रात 7/58, उत्तराषाढ़ नक्षत्रे प्रात: 6/45, अतिगण्ड योगे शाम 5/16, वणिज करणे सू.उ. 5/59, सू.अ. 6/1, चन्द्रचार मकर, पर्व- पद्मा एकादशी व्रत, शु.रा. 10,12,1,4,5,8 अ.रा. 11,2,3,6,7,9 शुभांक- 3,5,9.

——————————————————————

आज जिनका जन्म दिन है- मंगलवार 22 सितम्बर 2026
उनका आगामी वर्ष:
वर्ष के प्रारंभ में वाहन का सुख मिलेगा. व्यय पर नियंत्रण रखें. शिक्षा और प्रतियोगिता में यात्रा होगी. सफलता के योग है. सामाजिक ख्याति में वृद्धि होगी. वर्ष के अन्त में सिरर्द अनिद्रा जैसे रोगों से परेशानी हो सकती है. व्यर्थ के वाद विवाद एवं भागदौड़ से व्यस्तता रहेगी. विभागीय कार्यो की अधिकता रहेगी.

मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को व्यर्थ की भागदौड़ एवं व्यस्तता दिमागी उलझन रहेगी. वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को वाहन का सुख मिलेगा. व्यय पर नियंत्रण रखें. कर्क राशि के व्यक्तियों को अच्छे प्रभाव की प्राप्ती होगी. सिंह राशि के व्यक्तियों को कार्यो में ख्याति प्राप्त होगी. मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को व्यवसाय में विवाद का सामना करना होगा. मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को शिक्षा के क्ष़ेत्र में सफलता प्राप्त होगी. स्वास्थ्य के प्रति सर्तकता बांछनीय. धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को सिर दर्द, अनिद्रा जैसे रोग परेशान कर सकते हैं.

——————————————————————

आज का भविष्य: मंगलवार 22 सितम्बर 2026
आज जन्म लिये बालक का फल:
आज जन्म लिया बालक स्वस्थ्य, हष्टपुष्ट, सुन्दर, निडर, एवं मिलनसार स्वाभाव का होगा. बचपन में थोड़ा ज्वर, अतिसार, निमोनिया, आदि की तकलीफ उठायेगा. उसके बाद स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. माता पिता का भक्त होगा.

——————————————————————

मेष– जमीन जायजाद संबंधी कार्यो में सावधानी रखें. मित्रता से लाभ होगा. साहस, पराक्रम पुरूषार्थ बना रहेगा.

वृषभ– विद्या के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी, आर्थिक एवं व्यापारिक लाभ का योग है. पारिवारिक परेशानी दूर होगी. चिन्ता का निवारण होगा.

मिथुन- मन में प्रसन्नता रहेगी. विरोधी वर्ग उग्र रूप धारण कर सकता है. दूर दराज की यात्रा में सावधानी बांछनीय. नियमितता बनी रहेगी.

कर्क- घरेलू वातावरण आनन्दमय रहेगा. शुभ संदेश प्राप्त होगा. नवीन योजनाओंका विकास होगा. यश मान सम्मान प्राप्त होने का योग है. जल्दबाजी से बचें.

सिंह- शारीरिक कष्ट एवं व्यर्थ का विवाद हो सकता है. कामकाज में विलंब होगा. समय अनुकूल एवं लाभदायक रहेगा. शुभ संदेश मिलेगा.

कन्या– आध्यात्मिक एवं रचनात्मक कार्योमें उत्साह रहेगा. मांगलिक कार्य बनने से प्रसन्नता होगी. मनोरंजन, उत्सव आदि के अवसर प्राप्त होंगे. खर्च होगा.

तुला– राजकीय एवं नौकरी से संबंधित कार्यो में व्यस्तता रहेगी. मित्रता उपयोगी रहेगी. जमीन जायजाद के कार्यो में सफलता मिलेगी.

वृश्चिक– आय के स़्त्रोतों में वृद्धि होगी. किसी नवीन योजनाओं का क्रियान्वयन होगा. लापरवाही करने पर परेशानी का सामना करना होगा.

धनु– खर्च की अधिकता रहेगी. यात्रा का योग है. भौतिक सुख सुविधाओं की प्राप्ति होगी. शांति और सहयोग बना रहेगा. मित्र मिलन होगा.

मकर–मन में प्रसन्नता रहेगी. कहीं दूर दराज की यात्रा हो सकती है. सुख सम्मान और यश प्राप्त हो सकता है. आय के प्रबल योग हैं.

कुम्भ– कौटुम्बिक सुख एवं प्रसन्नता रहेगीं दूर की यात्रा हो सकती है. सुख सम्मान और यश प्राप्त हो सकता है. आय के प्रबल योग हैं.

मीन– आपके साहस पराक्रम एवं प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी. नियोजित काम बनेगा. लाभदायक अवसरों की प्राप्ति होगी. साहस पराक्रम बढ़ेगा.

——————————————————————

व्यापार-भविष्य:

भाद्रपद शुक्ल एकादशी को उत्तराषाढ़ नक्षत्र के प्रभाव से जौ, चना, ज्वार, बाजरा, मक्का, के भाव में तेजी होगी. गुड़ खांड़, में घट बढ़ होगी. सोना, चांदी, के भाव में तेजी होगी. सरसों, तिल,तेल, तिलहन, में साधारण तेजी का योग है. भाग्यांक 2854 है.

——————————————————————

Next Post

केरल में भूस्खलन से तमिलनाडु की महिला रेलवे कर्मी की मौत

Tue Sep 22 , 2026
चेन्नई, (वार्ता) तमिलनाडु में दक्षिण रेलवे की एक महिला कर्मचारी की केरल के कोट्टायम ज़िले में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में मौत हो गयी है। वह वहां एक आधिकारिक बैठक के लिए गयी थीं। राज्य सरकार ने गहरी संवेदना व्यक्त की है और उनके शव को राज्य वापस […]

You May Like