ग्वालियर: ग्वालियर में अम्बेडकर समर्थकों द्वारा 15 अक्टूबर को एक लाख जूतों के साथ देशभर से ग्वालियर पहुंचकर बड़ा आंदोलन करने के ऐलान के बाद ग्वालियर में पुलिस को आज सुबह से ही हाईअलर्ट पर रखा गया है। अंबेडकर मूर्ति विवाद के बाद शहर में तनाव व्याप्त है।
दंगाईयों से निपटने शहर पुलिस ने आज सुबह डीआरपी लाइन में बलवा मॉकड्रिल की। सैकड़ों जवानों के साथ यह मॉकड्रिल एसएसपी धर्मवीर सिंह के नेतृत्व में हुई।
