दशकों पुरानी परंपरा में कजलियां पर्व पर हुआ शस्त्र पूजन एवं प्रदर्शन

कान्हीवाड़ा : संतोष बन्देवार कजलियां पर्व के अवसर पर कान्हीवाड़ा में महावीर व्यायाम शाला एवं बजरंग व्यायाम शाला के तत्वावधान में दशकों पुरानी शस्त्र पूजन एवं प्रदर्शन की परंपरा का निर्वहन किया गया। इस दौरान युवाओं के साथ छात्राओं ने भी विभिन्न पारंपरिक शस्त्रों का कुशल संचालन कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में तलवार, ढाल, चाकू, बल्लम एवं फरसा सहित अन्य शस्त्रों के प्रदर्शन के साथ कई कठिन शस्त्र विद्याओं का रोमांचक प्रदर्शन किया गया। विभिन्न मंदिरों के सामने शस्त्र संचालन की कला का प्रदर्शन किया गया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
इसके बाद भव्य चल समारोह निकाला गया, जो बस स्टैंड, दुर्गा चौक एवं बाजार चौक से होते हुए विभिन्न मार्गों से गुजरा। चल समारोह के दौरान भी प्रतिभागियों द्वारा शस्त्र कौशल का प्रदर्शन किया गया। अंत में दोनों व्यायाम शालाओं में पहुंचकर चल समारोह का समापन हुआ।आयोजकों ने बताया कि कजलियां पर्व पर शस्त्र पूजन एवं प्रदर्शन की यह परंपरा कई दशकों से निरंतर चली आ रही है। आयोजन के माध्यम से पारंपरिक शस्त्र कला, शौर्य, अनुशासन एवं व्यायाम की संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है

Next Post

पत्नी के मायके जाने से परेशान युवक ने किया सुसाइड

Sun Aug 30 , 2026
दतिया: दतिया में 28 वर्षीय मजदूर ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। घर पर फंदे से लटका उसका शव मिला। वह पत्नी के मायके जाने से परेशान था। दतिया के उनाव थाना क्षेत्र के कस्बा उनाव में रविवार सुबह इस 28 वर्षीय युवक ने आत्महत्या कर ली। घटना सुबह करीब […]

You May Like