महापौर ने शिव आदित्य रेजिडेंसी में किया पौधारोपण

छिंदवाड़ा. शनिवार को नगर निगम द्वारा वार्ड क्रमांक 35 स्थित शिव आदित्य रेजिडेंसी में वृहद पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महापौर विक्रम अहके के मुख्य आतिथ्य में आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न प्रजातियों के फलदार एवं छायादार पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान आम, जाम, छीन, गुलमोहर सहित विभिन्न प्रजातियों के 500 पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर महापौर श्री विक्रम अहके ने प्रकृति के संतुलन एवं बेहतर सेहत के लिए वृक्षारोपण की महत्ता पर प्रकाश डाला। साथ ही उन्होंने मानव जीवन में स्वस्थ रहने के लिए नियमित व्यायाम को बेहद जरूरी बताते हुए शिव आदित्य रेजिडेंसी के रहवासियों के लिए ओपन जिम के उपकरण उपलब्ध कराने की महत्वपूर्ण घोषणा की। कार्यक्रम में वार्ड पार्षद श्रीमती श्रद्धा बबला पटेल, नगर निगम आयुक्त चंद्रप्रकाश राय, सहायक यंत्री विवेक चौहान, उपयंत्री श्रीमती मनीषा शुक्ला, रहवासी समिति के पदाधिकारी तथा कॉलोनी के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी अतिथियों एवं रहवासियों ने मिलकर पौधरोपण किया और लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल व शत-प्रतिशत संरक्षण का संकल्प लिया।

Next Post

तमिलनाडु को कावेरी का पानी देने में कोई दिक्कत नहीं : शिवकुमार

Sat Aug 1 , 2026
मैसूरु, 01 अगस्त (वार्ता) कावेरी जल नियमन समिति (सीडब्ल्यूआरसी) के निर्देश के खिलाफ पूरे कर्नाटक में तेज होते विरोध-प्रदर्शनों के बीच कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने शनिवार को तमिलनाडु को कावेरी पानी छोड़े जाने का बचाव किया। उन्होंने कहा कि जलाशय पूर्ण क्षमता तक पहुंचने के बाद राज्य के […]

You May Like