ट्यूरिन, (इटली) 17 नवंबर (वार्ता) स्पेन के स्टार टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज ने अमेरिका के फ्रांसिस टियाफो को हराकर एटीपी फाइनल्स 2026 के दूसरे दौर में जगह बना ली है। सोमवार को यहां तीसरे नंबर के अल्काराज एटीपी फाइनल्स 2026 के अपने पहले ग्रुप स्टेज मुकाबले में अमेरिका के फ्रांसिस टियाफो को 6-2, 6-2 से सीधे सेटों में करारी शिकस्त दी है। यह एकतरफा मुकाबला महज एक घंटे और नौ मिनट तक चला।
मैच के बाद अल्काराज ने कहा, ” मैं कहूंगा कि सीजन के इस हिस्से में मेरे करियर में अब तक का यह सबसे अच्छा अनुभव है। मैंने इस साल ऐसा कभी अनुभव नहीं किया। यह मेरे लिए अजीब था, घर पर कॉम्पिटिशन से कई महीने दूर रहना। इसलिए यहां आकर मेरे पास बहुत एनर्जी और एम्बिशन है और मैं और ज़्यादा के लिए भूखा हूं।”

