एमसीपीएस का सफल परीक्षण सेना की क्षमता और रक्षा तकनीक को देगा मजबूती : सीएम डॉ यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत का संकल्प रक्षा क्षेत्र में लगातार नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हर्ष व्यक्त करते हुए बताया कि भारतीय रक्षा अनुसंधान एवं विकास संस्थान (डीआरडीओ) द्वारा विकसित स्वदेशी मिलिट्री कॉम्बैट पैराशूट सिस्टम (एमसीपीएस) का लद्दाख के न्योमा में -15°C तापमान के बीच 22,000 फीट की ऊँचाई से सफल परीक्षण किया गया।

पैरा कंप्यूटर से लेकर ऑक्सीजन सिस्टम तक, पूर्णतः स्वदेशी तकनीक से लैस एमसीपीएस का यह सफल परीक्षण अत्यधिक ऊंचाई पर भारतीय सेना की क्षमता और आत्मनिर्भर रक्षा तकनीक को और मजबूती प्रदान करेगा। मुख्यमंत्री ने इस उपलब्धि के लिए केन्द्र सरकार एवं डीआरडीओ को बधाई दी।

Next Post

सड़क हादसे में घायल व्यक्ति को पहुंचाया अस्पताल

Wed Aug 26 , 2026
दमोह। थाना हिंडोरिया क्षेत्र में करैया रेलवे फाटक के पास बाइक स्लिप होने से हुए सड़क हादसे की सूचना पर डायल-112 एफआरबी-15 द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए 1 गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को हिंडोरिया अस्पताल पहुंचाया गया।राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनांक 25 अगस्त 2026 को […]

You May Like