सड़क हादसे में घायल व्यक्ति को पहुंचाया अस्पताल

दमोह। थाना हिंडोरिया क्षेत्र में करैया रेलवे फाटक के पास बाइक स्लिप होने से हुए सड़क हादसे की सूचना पर डायल-112 एफआरबी-15 द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए 1 गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को हिंडोरिया अस्पताल पहुंचाया गया।राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनांक 25 अगस्त 2026 को रात्रि 23:06 बजे सूचना प्राप्त हुई कि थाना हिंडोरिया क्षेत्र के करैया रेलवे फाटक के पास बाइक स्लिप होने से दुर्घटना हुई है। सूचना प्राप्त होते ही दमोह डायल-112 कंट्रोल रूम में तैनात आरक्षक देवेश तिवारी द्वारा तत्काल एफआरबी-15 को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया तथा वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी गई।

प्रभारी रेडियो SI जयश्री जैन,एसआई शेखर कुर्मी (रे.) व प्रभारी डायल-112 एएसआई अजय शुक्ला के मार्गदर्शन में डायल-112 टीम द्वारा तत्काल आवश्यक कार्रवाई की गई। एफआरबी-15 के आरक्षक 818 नारायण व पायलट यावर खान घटनास्थल पर पहुंचे, जहां बाइक स्लिप होने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला। टीम द्वारा घायल व्यक्ति को तत्काल एफआरबी-15 से हिंडोरिया अस्पताल पहुंचाया गया।

डायल-112 की त्वरित कार्रवाई से घायल व्यक्ति को समय पर चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई गई।

Next Post

गांजा तस्करी : अंतर्राज्यीय गिरोह के सात सदस्य गिरफ्तार

Wed Aug 26 , 2026
छिंदवाड़ा. अमरवाड़ा पुलिस को बीती शाम गांजा तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार करने में कायमयाबी मिली है. वहीं पुलिस ने कंटेनर और कार में रखा 320 किलो गांजा सहित एक पिस्टल और पांच जिंदा कारतूस भी जब्त किया है. जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब […]

You May Like