गांजा तस्करी : अंतर्राज्यीय गिरोह के सात सदस्य गिरफ्तार

छिंदवाड़ा. अमरवाड़ा पुलिस को बीती शाम गांजा तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार करने में कायमयाबी मिली है. वहीं पुलिस ने कंटेनर और कार में रखा 320 किलो गांजा सहित एक पिस्टल और पांच जिंदा कारतूस भी जब्त किया है. जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 64 लाख रुपये बताई गई है. पुलिस गिरोह से जुड़ा एक फरार आरोपी सदनलाल चौरसिया निवासी संतकबीर नगर (उत्तर प्रदेश) की तलाश मेंं जुट गई है. कंट्रोल रूम में प्रेसवार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक अजय पांडे ने बताया कि बीते दिवस अमरवाड़ा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक कंटेनर और काले रंग की टाटा सफारी में भारी मात्रा में गांजा भरकर अमरवाड़ा के रास्ते नरसिंहपुर की ओर ले जाया जा रहा है.

सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राम तेंदनीमाल मेन हाईवे पर नाकाबंदी की. दोनों वाहन दिखाई देने पर उन्हें रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक वाहनों को तेज गति से भगाने लगे. पुलिस ने पीछा कर भुमकाघाटी के पास दोनों वाहनों को रोक लिया और कंटेनर और कार में सवार जिला आगर मालवा के ग्राम कछरिया निवासी संतोष पिता शंकर गिरी 33 वर्ष, यूपी के जिला संतकबीर नगर के ग्राम जमुहटहरिहरपुरा निवासी मोनिस पिता अब्दुल सत्तार 26 वर्ष, यूपी के जिला बस्ती के ग्राम रामवापुर पाठक निवासी अजय पिता सत्यराम यादव 27 वर्ष, यूपी के जिला बस्ती के हनुमानबढ़ी नगर निवासी कृष्णकुमार पिता रामविलास सोनकर 32 वर्ष, यूपी के जिला बस्ती के ग्राम अटवा निवासी आर्दश पिता राजकुमार सिंह 27 वर्ष, यूनी के जिला गोंडा के ग्राम मछलीगांव निवासी ऋषभ पिता कृष्णदेव सिंह 21 वर्ष और यूनी के जिला बस्ती के ग्राम भैरोपुर निवासी शुभम पिता शमशेर सिंह 12 वर्ष को गिरफ्तार कर सभी आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 580/26, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट तथा धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया है और गिरोह से जुड़े फरार आरोपी सदनलाल चौरसिया की तलाश करने में पुलिस जुट गई है.

Next Post

रक्षाबंधन से पहले जरूरतमंद परिवारों को सूखा राशन, बच्चों को दूध-बिस्किट का वितरण

Wed Aug 26 , 2026
दमोह। रक्षाबंधन पर्व पर जरूरतमंद परिवारों के घरों में भोजन की समस्या न हो, इस उद्देश्य से ग्रामीण विकास समिति द्वारा राहत खाद्य सामग्री वितरण अभियान चलाया गया। अभियान के तहत कुल एक सौ दस राहत किट वितरित की गईं। इनमें पचास किट ग्राम पंचायत खेजरा के ग्राम तिदोनी तथा […]

You May Like