रक्षाबंधन से पहले जरूरतमंद परिवारों को सूखा राशन, बच्चों को दूध-बिस्किट का वितरण

दमोह। रक्षाबंधन पर्व पर जरूरतमंद परिवारों के घरों में भोजन की समस्या न हो, इस उद्देश्य से ग्रामीण विकास समिति द्वारा राहत खाद्य सामग्री वितरण अभियान चलाया गया। अभियान के तहत कुल एक सौ दस राहत किट वितरित की गईं। इनमें पचास किट ग्राम पंचायत खेजरा के ग्राम तिदोनी तथा साठ किट दमोह की कच्ची बस्ती किशन तलैया में जरूरतमंद परिवारों को दी गईं।

ग्राम तिदोनी में ऐसे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को राहत फूड किट व सूखा राशन वितरित किया गया, जिनके घरों में गर्भवती महिलाएं अथवा किशोरी बालिकाएं हैं।वहीं किशन तलैया में उन परिवारों को खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई गई, जो कबाड़ व पन्नी बीनकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। समिति ने परिवारों की आर्थिक स्थिति को देखते हुए त्योहार के पहले यह सहायता उपलब्ध कराई।

ग्रामीण विकास समिति द्वारा तिदोनी और किशन तलैया दोनों स्थानों पर बच्चों के पोषण के लिए नियमित रूप से दूध व बिस्किट का वितरण भी किया जाता है। इसके साथ ही बच्चों को शिक्षा से जोड़ने, विद्यालय जाने के लिए प्रेरित करने तथा जरूरतमंद परिवारों के आवश्यक पहचान संबंधी दस्तावेज तैयार कराने में भी समिति सहयोग कर रही है।समिति के प्रतिनिधियों ने बताया कि रक्षाबंधन जैसे पर्व पर किसी जरूरतमंद परिवार के सामने भोजन का संकट न आए, इसी भावना से 110 परिवारों को सूखा राशन उपलब्ध कराया गया है। संस्था का उद्देश्य तत्काल राहत के साथ-साथ बच्चों के पोषण, शिक्षा और सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करना है। जरूरतमंद परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव के लिए ऐसे प्रयास निरंतर जारी रहेंगे।राहत सामग्री प्राप्त करने वाले परिवारों ने ग्रामीण विकास समिति के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया।

Next Post

मल्होत्रा ने 'दिल्ली लक्ष्मी योजना' लागू करने के लिए दी रेखा गुप्ता को बधाई

Wed Aug 26 , 2026
नयी दिल्ली 26 अगस्त (वार्ता) दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को आज से ‘दिल्ली लक्ष्मी योजना’ लागू करने के लिए बधाई दी है। श्री मल्होत्रा ने संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने 20 माह से कम के […]

You May Like