नयी दिल्ली 26 अगस्त (वार्ता) दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को आज से ‘दिल्ली लक्ष्मी योजना’ लागू करने के लिए बधाई दी है।
श्री मल्होत्रा ने संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने 20 माह से कम के कार्यकाल में इतनी बड़ी महिला सम्मान योजना लागू कर उन्होंने 2500 रुपये की प्रतिमाह की सम्मान राशि देकर एक कीर्तिमान बनाया है। उन्होंने सत्ता के पहले वर्ष में त्योहारों पर मुफ्त गैस सिलेंडर योजना के अब दूसरे वर्ष में दिल्ली लक्ष्मी योजना लागू कर रेखा गुप्ता सरकार दिल्ली की महिलाओं का दिल जीत लिया है।
उन्होंने कहा, ” अभी बजट कारणों से दिल्ली लक्ष्मी योजना को हमने एक दायरे में लागू किया है, लेकिन हमारा प्रयास है कि एक जनवरी 2029 तक समाज की हर महिला जो लेना चाहे उसे दिल्ली लक्ष्मी योजना का लाभ मिले।”
