फैक्ट्री मालिक पर एफआईआर दर्ज

जबलपुर। अधारताल थाना अंतर्गत औद्योगिक रिछाई में ईंट फैक्ट्री में शेड खोलने के दौरान एक मजदूर ऊंचाई से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। पुलिस जांच में फैक्ट्री मालिक द्वारा सुरक्षा मानकों की घोर अनदेखी पाई गई है, बिना सुरक्षा उपकरण के काम कराया। जांच के बाद पुलिस ने फैक्ट्री मालिक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक लोकेश सोलंकी पिता भीकम सिंह 30 वर्ष निवासी संजय नगर का रिछाई स्थित तरंग श्रीवास्तव की ईट बनाने की फैक्ट्री में काम करता था। 18 जनवरी 2026 को वह काम करते समय ऊंचाई से गिर गया था। जिसे उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जा गया था। जहां से उसे नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। प्रत्यक्षदर्शियों भागसिंह राजपूत, केतन और कन्हैया से पूछताछ कर उनके बयान दर्ज किए गए। पुलिस ने जब रिछाई स्थित तरंग श्रीवास्तव की ईंट फैक्ट्री का निरीक्षण किया, तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। जांच अधिकारी ने पाया कि पीडि़त लोकेश फैक्ट्री में ऊंचाई पर शेड खोलने का जोखिम भरा काम कर रहा था। नियमों के विपरीत, फैक्ट्री मालिक द्वारा मौके पर सुरक्षा का एक भी साधन (जैसे सेफ्टी बेल्ट, हेलमेट या नेट) उपलब्ध नहीं कराया गया था। इसी लापरवाही के कारण लोकेश का संतुलन बिगड़ा और वह सीधे जमीन पर आ गिरा, जिससे उसकी कमर और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। फैक्ट्री संचालक की लापरवाही सामने आई । जिसके बाद पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया ।

Next Post

ट्रंप के फैसले से हजारों अफगानियों की बढ़ी मुश्किलें! कुवैत में फंसे दाने-दाने को मोहताज हुए हजारों लोग

Wed May 6 , 2026
अफगानिस्तान युद्ध में अमेरिका की मदद करने वाले हजारों लोग कुवैत में फंसे हैं। इन अफगान लोगों को ट्रंप प्रशासन ने शरण देने का वादा तोड़ दिया है और ट्रंप इन्हें कांगो भेजना चाहते हैं। अफगानिस्तान में युद्ध के दौरान अमेरिकी सेना का साथ देने वाले हजारों अफगानी अब दर-दर […]

You May Like

मनोरंजन