डबरा से जाएगी मां वैष्णो देवी यात्रा, डॉ नरोत्तम मिश्रा के साथ सैकड़ों श्रद्धालु होंगे रवाना

ग्वालियर: डबरा से इस वर्ष भी होली के अवसर पर मां वैष्णो देवी की यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक यात्रा में पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के नेतृत्व में सैकड़ों श्रद्धालु और कार्यकर्ता शामिल होंगे। यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है और तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। यह यात्रा 1 मार्च को मालवा एक्सप्रेस से डबरा से कटरा के लिए रवाना होगी, जहां से श्रद्धालु मां वैष्णो देवी के दरबार में दर्शन करेंगे। यह यात्रा लगभग 4 दिनों की होगी।

पिछले कई वर्षों से यह धार्मिक यात्रा डॉ. नरोत्तम मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित होती आ रही है, जिसमें ग्वालियर, डबरा, दतिया सहित आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं। यात्रा में शामिल होने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए पहले से ही ट्रेन में रिजर्वेशन की व्यवस्था की गई है, जिससे यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Next Post

2533 करोड़ के रिकॉर्ड बजट को मंजूरी: पद्म विजेताओं की मॉडल गली और सेवा बस्तियों का होगा विकास

Thu Feb 26 , 2026
वाराणसी: वाराणसी के विकास को लेकर नगर निगम द्वारा लगातार कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार शाम हुई कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक में शहर के विकास को नई रफ्तार देने के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए प्रस्तावित 2533.33 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दे दी […]

You May Like