पिता बनने के अनुभव ने मेरे अभिनय को और गहराई दी : इक़बाल खान

मुंबई, 22 जून (वार्ता) अभिनेता इक़बाल खान का कहना है कि पिता बनने का उनका निजी अनुभव पर्दे पर निभाए जाने वाले किरदारों को अधिक संवेदनशील और वास्तविक बनाने में मदद करता है।सोनी सब के धारावाहिक यादें में डॉ. देव मेहता की भूमिका निभा रहे इक़बाल खान ने कहा कि वास्तविक जीवन में दो बेटियों के पिता होने के कारण वह अपने किरदार की भावनाओं और जिम्मेदारियों को बेहतर ढंग से समझ पाते हैं। शो में डॉ. देव और जिया, जिसका किरदार हर्लीन रुपानी निभा रही हैं, के बीच कई भावनात्मक दृश्य दर्शकों को पसंद आ रहे हैं। इक़बाल का मानना है कि माता-पिता बनने के बाद व्यक्ति अपने बच्चों के साथ-साथ अपने माता-पिता को भी नए नजरिए से समझने लगता है।

इक़बाल खान ने कहा, “पर्दे पर पिता का किरदार निभाना मेरे लिए बहुत खास अनुभव है, क्योंकि असल जिंदगी में पिता बनने का मेरा सफर मेरे अभिनय को प्रभावित करता है। पिता बनने ने मुझे धैर्य सिखाया है और यह भी कि हर स्थिति पर तुरंत प्रतिक्रिया देना जरूरी नहीं होता, चाहे वह पल कितना भी कठिन क्यों न हो। यही बात मैं डॉ. देव के किरदार में भी लाने की कोशिश करता हूं।” उन्होंने कहा कि हर्लीन रुपानी के साथ काम करना भी एक बेहतरीन अनुभव रहा है। उनके अनुसार नई पीढ़ी का नजरिया उन्हें यह समझने में मदद करता है कि आज के युवा दुनिया को किस तरह देखते हैं। उन्होंने कहा कि वह वास्तविक जीवन और पर्दे दोनों पर नई पीढ़ी को समझने और उनके दृष्टिकोण को अपनाने का प्रयास करते हैं, जिससे उनके अभिनय में स्वाभाविकता और ईमानदारी बनी रहती है। गौरतलब है कि सोनी सब का धारावाहिक यादें सोमवार से शनिवार रात आठ बजे प्रसारित किया जाता है, जिसमें पारिवारिक रिश्तों और भावनात्मक जुड़ाव की कहानी को दर्शाया गया है।

.....

Next Post

लखनऊ के कोचिंग सेंटर में भीषण आग: जान बचाने के लिए दूसरी मंजिल से कूदे छात्र, कई घायल

Mon Jun 22 , 2026
लखनऊ। यहां के अलीगंज क्षेत्र में एक कोचिंग संस्थान में सोमवार दोपहर भीषण आग लग गई। हादसे में कई छात्र घायल हो गए। आग इतनी तेजी से फैली कि जान बचाने के लिए कई छात्र दूसरी मंजिल से नीचे कूद गए। आशंका जताई जा रही है कि कोचिंग के अंदर […]

You May Like