राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार का कहर, बाइक सवार दुर्घटनाग्रस्त

सिंगरौली: राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार एक बार फिर हादसे की वजह बनी। बेटहा डाण, ओरगड़ी के पास बाइक से देवसर की ओर आ रहे ग्राम पंचायत खधौंली निवासी सुखेंद्र सिंह, पिता नागेंद्र सिंह गोंड, सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। हादसे में उन्हें सामान्य चोटें आई हैं। घायल का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवसर में उपचार जारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुखेंद्र सिंह बाइक से देवसर की ओर आ रहे थे। इसी दौरान बेटहा डाण, के पास दुर्घटना हो गई। हादसे के बाद घायल को अस्पताल पहुंचाने के लिए मदद की गई। समाजसेवी योगेश द्विवेदी के सहयोग से 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवसर ले जाया गया, जहां चिकित्सकीय देखरेख में उनका इलाज किया जा रहा है।

तेज रफ्तार से दुर्घटना का खतरा

प्रारंभिक जानकारी में हादसे की वजह ओवरस्पीड बताई जा रही है। हालांकि, दुर्घटना के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहन चलाते समय गति सीमा का पालन और सतर्कता बेहद जरूरी है। जरा-सी लापरवाही वाहन चालकों के लिए गंभीर खतरा बन सकती है।

Next Post

त्योहारों को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, लांजी में होटलों और मिठाई दुकानों का निरीक्षण

Mon Oct 26 , 2026
बालाघाट:आगामी त्योहारों के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और मिलावट पर अंकुश लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा प्रशासन बालाघाट द्वारा लांजी क्षेत्र में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान विभिन्न होटलों और मिठाई दुकानों से खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए लिए गए। वहीं, कुछ […]

You May Like