मध्य प्रदेश अग्रवाल महिला महासभा ने किया निवर्तमान सभी शिक्षकों का सम्मान 

दमोह। मप्र अग्रवाल महासभा के तत्वाधान में, महासभा के जनप्रिय प्रदेश अध्यक्ष कैलाश मित्तल के नेतृत्व में तथा प्रदेश अध्यक्ष महिला महासभा मीना बंसल के निर्देशन में व कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रमा अग्रवाल की अध्यक्षता में दमोह महिला महासभा के द्वारा धूमधाम से श्री कृष्ण जन्माष्टमी व बृहद शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

पिछले 12 वर्षों से मध्य प्रदेश महिला महासभा दमोह इकाई द्वारा यह कार्य निरंतर किया जा रहा है इसमें दमोह जिले से जितने भी शिक्षक जिस वर्ष सेवा निवृत होते हैं, उन सभी सेवानिर्वृत शिक्षकों का सम्मान महिला महासभा दमोह द्वारा किया जाता है।

यह कार्यक्रम इतना भव्य होता है कि इसमें दमोह के लगभग सभी अग्रवाल परिवार शामिल होते हैं। इस वर्ष श्रीमती माया अग्रवाल शिक्षक माध्यमिक शाला हृदयपुर व रमेश अग्रवाल शिक्षक माध्यमिक शाला हटा जिला दमोह सहित निवर्तमान सभी शिक्षकों का चयन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती रमा अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि शिक्षक ही है।इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी श्रीमती राधिका राहुल सिंह सांसद दमोह रही अपने उद्बोधन में बताया कि शिक्षक अपने शिष्यो के सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका अदा करता है। कृष्ण जन्माष्टमी होने के कारण राधा कृष्ण व यशोदा कृष्ण की प्रतियोगिता रखी गई और सभी को पुरस्कृत किया गया। मध्यप्रदेश महिला महासभा दमोह अपने प्रदेश अध्यक्ष कैलाश मित्तल के नेतृत्व में प्रदेश में अच्छा व बढ़चढ़ कर कार्य कर रही है। समय-समय पर जो भी समकालीन कार्य होते हैं समस्याएं होती हैं उन्हें उठाती हैं, हमेशा से अग्रवाल समाज को संगठित कर आगे बढ़ने का प्रयास करती है। इस कार्यक्रम में रवि अग्रवाल पूर्व अध्यक्ष अग्रवाल समाज विकास अग्रवाल संभागीय अध्यक्ष अग्रवाल महासभा युवा राजबहादुर उपाध्यक्ष अग्रवाल समाज विजय अग्रवाल,सचिव अग्रवाल समाज का श्रीमती वीणा श्रीमती सपना सम्मान किया गया। कार्यक्रम के आयोजन का प्रयोजन अग्रवाल समाज के द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए गए प्रयासों को याद करना व उन्हें प्रेरित करने का उद्देश्य रहता है।

कार्यक्रम की मुख्य सूत्रधार श्रीमती रमा अग्रवाल व देश कार्य. अध्यक्ष तथा श्रीमती अनुलेखा संभाग उपाध्यक्ष श्रीमती अंजलि अग्रवाल, नगर अध्यक्ष श्रीमती वंदना सह सचिव श्रीमती अर्चना सांस्कृतिक मंत्री श्रीमती गीता उप मंत्री श्रीमती ज्योति जिला मंत्री निशा अग्रवाल मीडिया प्रभारी उक्त सभी की मुख्य भूमिका रही। कार्यक्रम में उपस्थित सभी के लिए स्वादिष्ट स्वल्पाहार की उत्तम व्यवस्था की गई।कार्यक्रम के अंत में मुख्य रूप से जीपी होटल के संचालक वरिष्ठ समाजसेवी भगवान दास मदन अग्रवाल का उत्कृष्ठ सहयोग के लिए उनका सम्मान कर सभी का आभार व्यक्त किया गया।

Next Post

धूमेश्वर गए युवकों की टोली में से एक युवक नदी में डूबा

Sun Sep 6 , 2026
ग्वालियर। ग्वालियर से धूमेश्वर मंदिर घूमने गए युवकों की टोली में से एक युवक नदी में डूब गया है। लापता युवक ग्वालियर के मुरार क्षेत्र का बताया जा रहा है। युवक की पहचान मुकेश जाटव के रूप में हुई है। नहाते समय वह पानी के बहाव में डूब गया। भितरवार […]

You May Like