वीनस विलियम्स ने 16 महीने की अनुपस्थिति के बाद वाशिंगटन का निमंत्रण स्वीकार किया

वाशिंगटन, (वार्ता) सात बार की ग्रैंड स्लैम एकल चैंपियन वीनस विलियम्स ने वाशिंगटन ओपन के लिए वाइल्डकार्ड स्वीकार कर लिया है जो 16 महीनों में उनका पहला प्रतिस्पर्धी मैच होगा।

45 वर्षीय खिलाड़ी ने मार्च 2024 में मियामी ओपन के बाद से कोई प्रतिस्पर्धा नहीं की है और उन्होंने आखिरी बार अगस्त 2023 में सिनसिनाटी ओपन में एक मैच जीता था।

पूर्व विश्व नंबर एक खिलाड़ी वर्तमान में डब्ल्यूटीए वेबसाइट पर ‘निष्क्रिय’ के रूप में सूचीबद्ध हैं, जिसका अर्थ है कि उनकी कोई रैंकिंग नहीं है।

विलियम्स ने शुक्रवार को एक बयान में कहा, “डीसी के बारे में कुछ खास है – ऊर्जा, प्रशंसक, इतिहास।इस शहर ने हमेशा मुझे बहुत प्यार दिया है और मैं वहां फिर से प्रतिस्पर्धा करने के लिए उत्सुक हूं।”

वाशिंगटन ओपन – एक डब्ल्यूटीए 500 इवेंट – 21 जुलाई से शुरू हो रहा है, और महिला वर्ग में ब्रिटेन की एम्मा रादुकानू, जेसिका पेगुला, नाओमी ओसाका और अमेरिकी अमांडा अनिसिमोवा शामिल हैं जो बीबीसी की एक खबर के अनुसार, शनिवार को विंबलडन महिला एकल फाइनल में इगा स्वियाटेक से भिड़ेंगी।

विलियम्स एकल में पांच बार विंबलडन चैंपियन और दो बार यूएस ओपन चैंपियन रह चुकी हैं और उन्होंने महिला युगल में अपनी बहन सेरेना विलियम्स के साथ 14 बड़े खिताब भी जीते हैं।

उन्होंने इस साल की शुरुआत में इंडियन वेल्स टूर्नामेंट के लिए यह कहते हुए वाइल्डकार्ड स्वीकार नहीं किया था, कि वह “विदेश” में होंगी।

 

Next Post

एक साथ 600 पौधे लगाए और उन्हें सहेजने का लिया संकल्प

Sun Jul 13 , 2025
ग्वालियर : आईटीएम यूनिवर्सिटी ग्वालियर में स्कूल आफ एग्रीकल्चर, एनएसएस इकाई, एनसीसी इकाई और ईको क्लब द्वारा संयुक्त रूप से वृक्षारोपण कार्यक्रम और कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय की वाइस चांलसर प्रोफेसर स्मिता शहस्त्रबुद्धे, विशिष्ट अतिथि के रूप […]

You May Like

Play sound