भोपाल। राहुल गांधी के बालाघाट दौरे के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने बालाघाट के वर्तमान मुद्दों पर सवाल उठाए हैं, लेकिन उन्हें कांग्रेस शासनकाल के अतीत का भी जवाब देना चाहिए। खंडेलवाल ने बालाघाट में नक्सलवाद का मुद्दा उठाते हुए पूछा कि नक्सलवाद किसके शासनकाल में पनपा और कांग्रेस सरकार के दौरान तत्कालीन मंत्री लिखीराम कांवरे की नक्सलियों द्वारा हत्या की जिम्मेदारी से कांग्रेस कैसे बच सकती है।
उन्होंने राहुल गांधी से यह भी सवाल किया कि कांग्रेस शासनकाल में नक्सलवाद से निपटने के लिए क्या ठोस कदम उठाए गए थे। खंडेलवाल के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में नक्सलवाद के खिलाफ कार्रवाई के साथ बालाघाट के दूरस्थ क्षेत्रों में स्कूल, सड़क, स्वास्थ्य और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर भी काम हो रहा है।
