चोरी करने वाला नाबालिग आरोपी पकड़ाया, पुलिस ने बरामद किया सामान

भोपाल। बागसेवनिया पुलिस ने सूने मकानों में चोरी की वारदात करने वाले एक नाबालिग को पकड़ा है. आरोपी नाबालिग चोरी से पहले सूने मकानों की रैकी कर वारदात को अंजाम देता था.

थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार फरियादी रोहित कुमार रैकवार (31) सुनील कोचकर (61) निवासी आदर्श नगर ने मामले की शिकायत दर्ज कराई थी. फरियादियों ने पुलिस को बताया कि जब उनका घर खाली था. उसी समय अज्ञात चोर ने दरवाजे पर लगे ताले को तोड़कर घरेलू सामान की चोरी कर ली. मामले को संज्ञान में लेते हुए पुलिस की टीम ने कार्रवाई शुरू की. इस दौरान पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी मिले. नाबालिग की पहचान करते हुए पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए बुलाया. पुलिस की पूछताछ में नाबालिग आरोपी ने चोरी की वारदात की बात को स्वीकार किया. पुलिस ने उसके पास से चोरी के सामान जिसमें 32 नल टोटी, 9 एसी पाइप, 3 नग शावर, 2 घरेलू गैस सिलेण्डर भी बरामद किए. आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह शराब पीने और सूखा नशा करने का आदी है. अपने शौक पूरे करने के लिए वह चोरी की घटना को अंजाम देता था.

Next Post

मतदाता सत्यापन में बड़े पैमाने पर गड़बड़ियां: कांग्रेस 

Mon Dec 8 , 2025
भोपाल: मतदाता सूची के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) अभियान में बड़े पैमाने पर अनियमितताओं का मामला सामने आया है। कांग्रेस ने दस्तावेज़ी प्रमाणों के साथ गंभीर गड़बड़ियों की शिकायत उप जिला निर्वाचन अधिकारी को सौंपी है, जिसमें नरेला विधानसभा क्षेत्र के कई मतदान केंद्रों पर चौंकाने वाले तथ्य उजागर हुए […]

You May Like