रश्मिका मंदाना के लिए खास है धनतेरस का त्योहार, परिवार और परंपराओं से जुड़ाव पर की बात

मुंबई, 04 नवम्बर (वार्ता)अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने धनतेरस के त्योहार को परिवार, परंपराओं और नई शुरुआत से जुड़ा खास अवसर बताया है।रश्मिका मंदाना ने कहा कि व्यस्त दिनचर्या के बीच परिवार के साथ समय बिताना और त्योहारों की खुशियां साझा करना उन्हें बेहद पसंद है। रश्मिका ने कहा, “सबको एक साथ देखकर हमेशा बहुत खुशी होती है। अपने व्यस्त कार्यक्रम के बीच जब भी मौका मिलता है, मैं परिवार के साथ समय बिताना और इन खास मौकों की खुशियों को महसूस करना पसंद करती हूं। धनतेरस एक खूबसूरत त्योहार है, जो अपने साथ खुशियां और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आता है।”

धनतेरस पर खरीदारी के बारे में उन्होंने कहा कि इस साल उन्होंने कुछ खास नहीं खरीदा है, लेकिन आने वाले नए अनुभवों और अवसरों को लेकर वह उत्साहित हैं। उनके अनुसार, धनतेरस नई शुरुआत का प्रतीक है और जीवन में अच्छे बदलावों को अपनाने का अवसर देता है। सोने के गहनों के प्रति अपने लगाव का जिक्र करते हुए रश्मिका ने बताया कि उनकी मां के पास सोने के कुछ खूबसूरत सेट हैं। खास अवसरों पर मां के गहने पहनना उन्हें पसंद है। इससे उनके त्योहार के पहनावे में परंपरा का खूबसूरत स्पर्श जुड़ जाता है। रश्मिका को प्रशंसक ‘नेशनल क्रश’, ‘क्रशमिका’ और ‘श्रीवल्ली’ के नाम से भी जानते हैं। उन्हें ‘गोल्डन गर्ल’ और ‘अशर्फी गर्ल’ के नाम से भी पहचान मिली है।

 

.....

Next Post

सरकार ने महत्वपूर्ण खनिजों के प्रसंस्करण को बढ़ावा देने के लिए 2814 करोड़ रुपये की योजना को मंजूरी दी

Wed Nov 4 , 2026
नयी दिल्ली, 04 नवंबर (वार्ता) सरकार ने महत्वपूर्ण खनिजों के प्रसंस्करण को बढ़ावा देने के लिए 2814 करोड़ रुपये के वित्तीय प्रावधान वाली ‘पूंजीगत व्यय सहायता योजना’ को मंजूरी दी है। केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अश्वनी वैष्णव ने आज बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने […]

You May Like