यूडीएफ सांसदों का आशा वर्कर्स का मानदेय बढ़ाने को लेकर प्रदर्शन

नयी दिल्ली 11 मार्च (वार्ता) केरल से यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) सांसदों ने आज संसद भवन परिसर में प्रदर्शन किया और आशा कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ाने की सरकार से मांग की।

संसद की कार्यवाही शुरू होने से पहले यूडीएफ सांसद संसद भवन परिसर में एकत्रित हुए और आशा वर्कर्स का मानदेय बढ़ाने की मांग करते हुए प्रदर्शन करने लगे। प्रदर्शनकारी सांसद हाथों में तख्तियां लेकर नारेबाजी करते हुए आशा वर्कर्स का वेतन बढ़ाने की मांग कर रहे थे।

प्रदर्शनकारी यूडीएफ सांसदों ने आशा कार्यकर्ताओं के समर्थन में विरोध प्रदर्शन के दौरान उनका मानदेय 21,000 रुपये करने और सेवानिवृत्ति लाभ के रूप में उन्हें पांच लाख रुपये देने की मांग की।

Next Post

न्यूजीलैंड ने श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए पोली, ब्री और फ्लोरा को टीम में किया शामिल

Tue Mar 11 , 2025
वेलिंग्टन 11 मार्च (वार्ता) न्यूजीलैंड की महिला टीम ने श्रीलंका के खिलाफ होने वाली तीन मैचों टी-20 सीरीज के लिए चोटिल इसाबेला गेज, हेले जेनसन और बेला जेम्स के स्थान पर विकेटकीपर बल्लेबाज पोली इंगलिस, बाएं हाथ की तेज गेंदबाज ब्री इलिंग और ऑलराउंडर फ्लोरा डेवोनशायर को टीम में शामिल […]

You May Like