‘भीम एंड राव’ का फर्स्ट लुक जारीभीम एंड राव, वशिष्ठ सिंहा दमदार आईपीएस अधिकारी के किरदार में आएंगे नजर

बेंगलुरु, 18 अक्टूबर (वार्ता) अभिनेता वशिष्ठ सिंहा के जन्मदिन के अवसर पर आगामी कन्नड़ फिल्म ‘भीम एंड राव’ का शीर्षक और फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किया गया। इस्लाहुद्दीन एन.एस. के निर्देशन और नेचर लॉर्ड प्रोडक्शंस के बैनर तले एम.पी. गिरीश सम्राट द्वारा निर्मित इस फिल्म की टैगलाइन ‘समाधान के लिए क्रांति’ रखी गई है।
भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर के विचारों से प्रेरित यह फिल्म समानता, न्याय, लोकतंत्र और राष्ट्रीय एकता जैसे संवैधानिक मूल्यों को केंद्र में रखती है। फिल्म के माध्यम से संविधान के मूल सिद्धांतों और आम नागरिकों के जीवन में उनकी प्रासंगिकता को रेखांकित करने का प्रयास किया गया है।
निर्माता इस फिल्म को पारंपरिक पैन-इंडिया सिनेमा की अवधारणा से आगे बढ़कर ‘राष्ट्रीय सिनेमा’ के रूप में प्रस्तुत कर रहे हैं। फिल्म का उद्देश्य भाषा, क्षेत्र और समुदाय की सीमाओं से परे जाकर देशभक्ति, सामाजिक जिम्मेदारी और मनोरंजन को एक साथ जोड़ना है।
फिल्म के फर्स्ट लुक पोस्टर में वशिष्ठ सिंहा एक प्रभावशाली आईपीएस अधिकारी के रूप में नजर आ रहे हैं। पोस्टर की पृष्ठभूमि में कर्नाटक की प्रतिष्ठित विधान सौध इमारत, भारतीय तिरंगा और जनसमूह दिखाई देता है। ये दृश्य फिल्म की सामाजिक-राजनीतिक पृष्ठभूमि और न्याय, शासन तथा जनता की आवाज से जुड़े विषयों की झलक प्रस्तुत करते हैं।
‘समाधान के लिए क्रांति’ की टैगलाइन के साथ ‘भीम एंड राव’ डॉ. आंबेडकर की विचारधारा और देशभक्ति को जोड़ते हुए एक सार्थक सिनेमाई अनुभव प्रस्तुत करने का लक्ष्य रखती है। फिल्म की घोषणा के साथ ही इसके सफर की शुरुआत हो गई है। फिल्म की कहानी और अन्य जानकारियां जल्द ही जारी किए जाने की उम्मीद है।

.....

Next Post

अवाडपुरा पार्क में स्थापित होगी डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की प्रतिमा

Sun Oct 18 , 2026
ग्वालियर। शहर में सार्वजनिक स्थलों के विकास, युवाओं को खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा महान विभूतियों के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से नगर निगम ग्वालियर द्वारा विभिन्न विकास कार्यों पर ध्यान दिया जा रहा है। इसी क्रम में नगर निगम अध्यक्ष मनोज तोमर ने दक्षिण विधानसभा क्षेत्र […]

You May Like