अवाडपुरा पार्क में स्थापित होगी डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की प्रतिमा

ग्वालियर। शहर में सार्वजनिक स्थलों के विकास, युवाओं को खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा महान विभूतियों के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से नगर निगम ग्वालियर द्वारा विभिन्न विकास कार्यों पर ध्यान दिया जा रहा है। इसी क्रम में नगर निगम अध्यक्ष मनोज तोमर ने दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 55 स्थित अवाडपुरा पार्क का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने भारत रत्न एवं देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की प्रतिमा स्थापित किए जाने प्रस्तावित स्थल का जायजा लिया। साथ ही क्षेत्र के युवाओं को क्रिकेट खेलने के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निर्माणाधीन क्रिकेट टर्फ एरिना (बॉक्स क्रिकेट) के कार्य की प्रगति का भी निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान निगम अध्यक्ष तोमर ने पार्क में प्रतिमा स्थापना के लिए प्रस्तावित स्थल का अवलोकन करते हुए आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम का जीवन सादगी, शिक्षा, वैज्ञानिक सोच, राष्ट्रसेवा और युवाओं को बड़े सपने देखने की प्रेरणा देने का प्रतीक रहा है। ऐसे में पार्क में उनकी प्रतिमा की स्थापना से क्षेत्र के नागरिकों, विशेषकर युवाओं और विद्यार्थियों को प्रेरणा मिलेगी। साथ ही यह स्थल महान व्यक्तित्व के विचारों और उनके आदर्शों को स्मरण करने का माध्यम बनेगा।

Next Post

दो युवतियों समेत 8 लोग किडनैप, 10 लाख की फिरौती मांगते 3 आरोपी गिरफ्तार

Sun Oct 18 , 2026
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के गांधीनगर स्थित एयरोसिटी कॉलोनी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ किराए के मकान में रह रहे कैफे कर्मचारियों को कुछ बदमाशों ने घर में घुसकर बंधक बना लिया। आरोपियों ने दो युवतियों समेत कुल 8 लोगों के साथ मारपीट की […]

You May Like