बांदकपुर पहुंचे हजारों कांवड़िया

दमोह:बसंत पंचमी पर्व को लेकर बांदकपुर धाम में पहुंची भक्तों की भारी भीड़, चालीस हजार 40000 से अधिक भक्त पहुंचे. बांदकपुर 500 से अधिक ट्रैक्टर, 400 से अधिक बुलेरो फ़ोरबिलर, गाड़ी 700 से अधिक टू व्हीलर गाड़ी पैदल यात्रा का लगभग 40000 से अधिक भक्त बांदकपुर धाम पहुंच चुके हैं. रात्रि में 3:00 बजे मंदिर के पट खोले जाएंगे. जहां भगवान भोलेनाथ का भक्ति भाव से पूजन जलाभिषेक करेंगे.

इस वर्ष बसंत पंचमी पर श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए गर्भ ग्रह के बाहर से ही भगवान भोलेनाथ को जल चढ़ेगा. यात्रियों की व्यवस्थाओं हेतू प्रशासन और मंदिर प्रबंधन द्वारा सारी व्यवस्थाएं की गई हैं. इसके साथ ही बांदकपुर चौकी प्रभारी श्री राजेंद्र मिश्रा अपने स्टाफ सहित बांदकपुर में व्यवस्थाएं देख रहे हैं. श्री जागेश्वर नाथ भक्त मंडल की ओर से युवा शंकर गौतम अमित दुबे और उनकी टीम यात्रियां की व्यवस्थाएं देख रहे हैं .श्री जागेश्वर नाथ भक्त मंडल के शिव भक्तों के द्वारा बांदकपुर रूद्र मैदान टीन सेट, धर्मशाला ,रेलिंग आदि सभी जगह पर पहुंचकर व्यवस्थाएं देखी गई.

Next Post

महबूबा ने पत्रकार के समन पर उमर की चुप्पी पर उठाया सवाल

Fri Jan 23 , 2026
श्रीनगर, (वार्ता) पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने गुरुवार को दुख व्यक्त करते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से हुई अपनी मुलाकात के दौरान मस्जिदों की प्रोफाइलिंग एवं पत्रकारों को जारी किए जा रहे समन […]

You May Like