गुरुजी की एक झलक पाने उमड़ा पंजाबी समाज का जनसैलाब

ग्वालियर: सावन के पवित्र माह में जहां देश भर के श्रद्धालु शिव पूजा, अभिषेक करके शिव जी की आराधना में लगे हैं तो वहीं पंजाबी समाज के कुल गुरु रामसुखदास महाराज (कलानौर) राष्ट्र के कल्याण हेतु अपने शिष्यों एवं 300 भक्तों के साथ ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करने धार्मिक यात्रा पर निकले हैं। यहां ग्वालियर पहुंचने पर पंजाबी समाज ने रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर गुरु महाराज का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया एवं दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर हरिओम नागपाल, रवि अनेजा, दिलीप गुगनानी, अशोक गुगनानी, रिंकू कथूरिया, गुलशन बत्रा, राजू भटियाणी, सुभाष पसरिचा, जवाहर सचदेवा, महेश भटियाणी, अनिल अनेजा, गगन अनेजा, मनोज भुटियाणी, सुमित्रा अनेजा, वीना अनेजा, प्रीति अनेजा, सरला भुटियाणी, रश्मि कथूरिया, पार्थ अनेजा, रेयांश अनेजा एवं मीडिया प्रभारी राजू पंडित सहित भारी संख्या में भक्तगण उपस्थित थे।

Next Post

रक्षाबंधन पर ग्वालियर जेल में होगी खुली मुलाकात

Sat Aug 22 , 2026
ग्वालियर: सेंट्रल जेल में रक्षाबंधन पर होने वाली खुली मुलाकात को लेकर असमंजस की स्थिति खत्म हो गई है। जेल मुख्यालय से इस संबंध में स्पष्ट आदेश सेंट्रल जेल पहुंच चुका है। आमतौर पर रक्षाबंधन, दीपावली और होली के भाईदूज के अवसर पर जेल में बंदियों के लिए खुली मुलाकात […]

You May Like