कार की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत

मोहन बड़ोदियाज. एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार 24 वर्षीय युवक को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया. घटना में मौके पर ही युवक की मौत हो गई. प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक का नाम अर्जुन पिता सुखराम उम्र 24 वर्ष निवासी जवासिया उज्जैन के समीप का बताया जा रहा है. बता दें दुर्घटना की सूचना राहगीरों ने 108 एंबुलेंस को दी. सूचना पर तत्काल मोहन बड़ोदिया से 108 एंबुलेंस से पायलेट हामिद अली और ईएमटी चंद्र प्रकाश की मदद से मृतक को मोहन बड़ोदिया सीएचसी लाया गया. सूचना पर थाने से थाना प्रभारी प्रेम किशोर व्यास पहुंचे और मृतक को मर्चुरी रूम में भिजवाया. थाना प्रभारी प्रेम किशोर व्यास ने बताया कि पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है.

Next Post

7वीं के छात्र को कान के पीछे सांप ने डसा, नीमच अस्पताल में दम तोड़ा

Sun Jun 22 , 2025
नीमच। जिले में शनिवार रात को जहरीले सांप के डसने से एक 11 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। हादसे के वक्त मासूम घर में पलंग पर सो रहा था। इसके बाद परिजन बच्चे को अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने तत्काल इलाज करना शुरू कर दिया। हालांकि रविवार सुबह […]

You May Like