7वीं के छात्र को कान के पीछे सांप ने डसा, नीमच अस्पताल में दम तोड़ा

नीमच। जिले में शनिवार रात को जहरीले सांप के डसने से एक 11 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। हादसे के वक्त मासूम घर में पलंग पर सो रहा था। इसके बाद परिजन बच्चे को अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने तत्काल इलाज करना शुरू कर दिया। हालांकि रविवार सुबह करीब 6 बजे बच्चे ने दम तोड़ दिया। ये घटना रतनगढ़ थाना क्षेत्र के मांडा गांव की है। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

मृतक सातवीं का छात्र था

मृतक की पहचान अमन पिता प्रहलाद रैगर के रूप में हुई है। जो सातवीं कक्षा का छात्र था। जब वह घर में पलंग पर सो रहा था। इसी दौरान सांप ने उसके कान के पीछे डस लिया। सांप के काटने के बाद अमन की हालत बिगडऩे लगी। रविवार रात करीब 3 बजे उसके पिता उसे जिला अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने तत्काल इलाज शुरू किया। लेकिन सुबह करीब 6 बजे अमन की मौत हो गई।

Next Post

सिर कटी लाश मिलने से गांव में फैली सनसनी

Sun Jun 22 , 2025
अशोकनगर। शाढ़ौरा थाना अंतर्गत ग्राम झीला के खेतो में एक सिर कटी लाश मिलने सनसनी फैल गई और यह चर्चा का विषय बन गई। बताया जा रहा है जिस व्यक्ति की लाश खेत मेंं मिली है, वह अपने घर से चार दिनों से गायब था। जानकारी के मुताबिक रविवार की […]

You May Like