नॉर्थईस्ट यूनाइटेड आसान जीत के साथ क्वार्टर फाइनल में पहुंचा

गुवाहाटी, 11 अगस्त, (वार्ता) नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी ने मंगलवार को इंदिरा गांधी एथलेटिक स्टेडियम में 135वें इंडियनऑयल डूरंड कप के अपने आखिरी ग्रुप ऍफ़ मुकाबले में एफसी1 को 3-1 से आसानी से हराकर ग्रुप स्टेज में शानदार रिकॉर्ड के साथ क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

पार्थिब गोगोई ने दोनों हाफ में गोल किए, जबकि अलाएद्दीन अजराई ने नॉर्थईस्ट यूनाइटेड का तीसरा गोल किया। मोहम्मद इलियास ने एफसी1 के लिए सांत्वना भरा गोल किया।

हाईलैंडर्स ने तीन मैचों में से तीन जीत के साथ अपना ग्रुप-स्टेज अभियान पूरा किया और ग्रुप ऍफ़ के विजेता के रूप में समाप्त किया। इस बीच, एफसी1 ने अपना पहला डूरंड कप अभियान तीन मैचों में तीन पॉइंट्स के साथ खत्म किया।

Next Post

48 घंटे के अन्दर चोरी गए ट्रैक्टर को मझौली पुलिस ने किया बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

Tue Aug 11 , 2026
सीधी। जिले के मझौली थानांतर्गत ग्राम पांड़ से 8 अगस्त 2026 की दरमियानी रात एक ट्रैक्टर चोरी हो गया था जिसे मझौली पुलिस द्वारा 48 घंटे के अंदर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर ट्रैक्टर बरामद कर लिया । एसडीओपी कुसमी मझौली संतोष तिवारी द्वारा बताया गया कि 8 अगस्त की […]

You May Like