मंगोलिया के प्रधानमंत्री ज़ंदनशतर गोम्बोजाव को हटाने के प्रस्ताव को मंजूरी

उलानबटार, 17 अक्टूबर (वार्ता) मंगोलिया की संसद स्टेट ग्रेट खुराल ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री ज़ंदनशतर गोम्बोजाव को हटाने के प्रस्ताव पर चर्चा करने के बाद उसे मंज़ूरी दे दी।
संसद में चर्चा से पहले संसद की स्थायी समिति ने 16 अक्टूबर को इस प्रस्ताव पर चर्चा की थी लेकिन इसने प्रस्ताव का समर्थन नहीं किया था।
संसद में शुक्रवार के अधिवेशन में सदस्यों ने इस मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की और 71 सदस्यों ने प्रधानमंत्री को हटाने के पक्ष में मतदान किया।
श्री गोम्बोजाव तब तक कार्यवाहक प्रधानमंत्री के रूप में काम करते रहेंगे, जब तक नये प्रधानमंत्री की नियुक्ति नहीं हो जाती।

Next Post

खाद वितरण व्यवस्था की समीक्षा, किसानों को बिना परेशानी मिले खाद: शिवराज

Fri Oct 17 , 2025
रायसेन। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले में खाद की उपलब्धता, वितरण व्यवस्था और सोयाबीन फसल को हुए नुकसान की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को बिना किसी परेशानी के खाद उपलब्ध कराई जाए और कालाबाजारी करने वालों के […]

You May Like