मुकेश और आकाश दीप की घातक गेंदबाजी से शेष भारत ने जीती ईरानी ट्रॉफी

श्रीनगर, 04 अक्टूबर (वार्ता) आर स्मरण (135) की शतकीय पारी के बाद मुकेश कुमार (छह विकेट) और आकाश दीप (तीन विकेट) के बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत शेष भारत ने रविवार को जम्मू-कश्मीर को 167 रनों से हराकर ईरान ट्रॉफी अपने नाम की। आर स्मरण को उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए ‘प्लेयर ऑफ मैच’ का पुरस्कार मिला।
शेष भारत ने दूसरी पारी में आठ विकेट पर 306 रनों से आगे खेलना शुरु किया। आज यहां सुबह के सत्र में सुनील कुमार ने मुकेश चौधरी (11) रन को बोल्ड कर पवेलियन भेज दिया। 100वें ओवर में सुनील कुमार ने आर स्मरण (135) रन पर बोल्ड कर शेष भारत की दूसरी पारी का 319 रन के स्कोर पर अंत कर दिया। इस दौरान स्मरण दो बल्लेबाजों के साथ मात्र 13 रन जोड़ पाये। इसी के साथ जम्मू-कश्मीर को जीत के लिए 297 रनों का लक्ष्य मिला। जम्मू-कश्मीर के लिए साहिल लुथरा, सुनील कुमार और उमर नजीर ने तीन-तीन विकेट लिये। लोन नासिर ने एक बल्लेबाज को आउट किया।
इससे मैच की स्थिति यह बनी कि जम्मू-कश्मीर, जिसने अपनी पहली पारी में 278 रन बनाए थे, को मैच जीतने के लिए 279 बनाने थे। लेकिन शेष भारत के गेंदबाजों मुकश और अकाश दीप ने जम्मू-कश्मीर के मनसूबों पर पानी फेर दिया। दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी जम्मू-कश्मीर के लिए सलामी बल्लेबाज क़ामरान इकबाल और शुभम खजुरिया की जोड़ी ने पहले विकेट लिए 54 रन जोड़े। 11वें ओवर में आकाश दीप ने कामरान इकबाल (32) रन को पगबाधा आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद 13वें ओवर में सुनील कुमार ने शुभम सिंह पुंडीर (नौ) और कप्तान पारस डोगरा (शून्य) को आउट कर पवेलियन भेज दिया। इस दोहरे झटके के बाद जम्मू-कश्मीर की टीम उबर नहीं पाई।
अब्दुल समद और खजुरिया ने वापसी की कोशिश की और अगले 5.2 ओवर तक बल्लेबाजी की, लेकिन आकाश ने खजुरिया को आउट करके उनकी इस कोशिश को खत्म कर दिया। इसके बाद जम्मू-कश्मीर की पारी लड़खड़ा गई और टीम हार की ओर बढ़ गई। शेष भारत के गेंदबाजी आक्रमण के आगे लगातार विकेट गवांती रही। शुभम खजुरिया (36) और अब्दुल समद (20) रन बनाकर आउट हुये। शेष बल्लेबाज दहाई आंकडे तक भी नहीं पहुंच सके। 29वें ओवर की चौथी गेंद पर मुकेश कुमार ने सुनील कुमार (शून्य) को आउट कर जम्मू-कश्मीर की पारी का 111 रनों के स्कोर पर अंत कर दिया। इसी के साथ शेष भारत ने 167 रनों से मुकाबला अपने नाम कर लिया।
शेष भारत के लिए मुकेश कुमार ने 33 रन देकर छह विकेट झटके। आकाश दीप को तीन विकेट मिले। मुकेश चौधरी ने एक बल्लेबाज को आउट किया।

संक्षिप्त स्कोर इस प्रकार है:- शेष भारत को 237 और 319 (स्मरण रविचंद्रन 135, सनत सांगवान 55; उमर नजीर मीर 3-92, साहिल लोत्रा 3-71, सुनल कुमार 3-56) ने जम्मू-कश्मीर को 278 और 111 (शुभम खजूरिया 36; मुकेश कुमार 6-33, आकाश दीप 3-25) को 167 रनों से हराया।

.....

Next Post

कैसे बनती है मां दुर्गा की प्रतिमा? मिट्टी से श्रृंगार तक मूर्तिकारों ने बताया पूरा तरीका

Sun Oct 4 , 2026
भोपाल। नवरात्रि से पहले देवी प्रतिमाओं को तैयार करने का काम तेज हो गया है। मां दुर्गा की प्रतिमा बनाने के लिए खास तरह की चिकनी और काली मिट्टी का इस्तेमाल किया जाता है, जो खेतों और खदानों से लाई जाती है। इसके बाद मिट्टी को तैयार कर लकड़ी के […]

You May Like