
इंदौर। आज इंदौर एयरपोर्ट पर मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी हरीश चौधरी का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने चौधरी का फूल-मालाओं और नारों के साथ अभिनंदन किया।
हरीश चौधरी मांडू में आयोजित कांग्रेस के नव संकल्प शिविर में शामिल होने पहुंचे हैं, जहाँ पार्टी के वरिष्ठ नेता, विधायक, कार्यकर्ता और रणनीतिकार शामिल होंगे।
शिविर में पार्टी की नई सोच और नीति निर्धारण पर गहन विचार-विमर्श किया जाएगा, जिसका उद्देश्य एक नया मध्यप्रदेश गढ़ना है।
कांग्रेस का मानना है कि यह साझा चिंतन जनहित के नए पड़ाव तय करेगा और राज्य के विकास के लिए ठोस कार्ययोजना प्रस्तुत की जाएगी।
कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है और इसे 2028 विधानसभा चुनावों की तैयारी की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
