
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सात दिवसीय विदेश यात्रा से शनिवार शाम को दिल्ली लौटे। एयरपोर्ट पर उन्होंने मीडिया से चर्चा में कहा कि यह यात्रा अब तक की सबसे सफल औद्योगिक यात्राओं में से एक रही।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की साख वैश्विक स्तर पर निरंतर बढ़ रही है। मध्यप्रदेश में उद्योगों को बल देने के उद्देश्य से की गई दुबई और स्पेन यात्रा के दौरान कई महत्वपूर्ण बैठकों और निवेश वार्ताओं का आयोजन हुआ।
मुख्यमंत्री ने बताया कि कई बड़ी कंपनियों के साथ निवेश को लेकर समझौता ज्ञापन (MoU) साइन किए गए हैं, जिससे प्रदेश में युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि यह प्रयास मध्यप्रदेश को औद्योगिक हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होंगे। सीएम इसके बाद रीवा के लिए रवाना हो गए हैं।
